डिजिटल भारत न्यूज|खगड़िया
जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से कुटीर ज्योति योजना के तहत बीपीएल परिवारों की छतों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाए जाएंगे। विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ई० कुंदन कुमार ने बताया कि योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में कुटीर ज्योति कनेक्शनधारीयों की संख्यां जिले में करीब 1 लाख 3 हजार है। जो निर्धारित अवधी तक आवेदन कर सकेंगे. ऐसे उपभोक्ता अपनी छत पर सोलर यूनिट लगवाकर घरेलू उपयोग की बिजली जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। इससे पंखा, बल्ब व मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं सौर ऊर्जा से उपलब्ध होंगी और बिजली बिल का बोझ भी कम होगा। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक पात्र परिवार योजना का लाभ उठाएं। योजना के तहत उपभोक्ताओं की छत पर 1 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाया जाएगा, जिसके लिए दो सोलर प्लेट लगाई जाएंगी। सोलर पैनल की खरीद, इंस्टॉलेशन और तकनीकी व्यवस्था का पूरा खर्च बिजली कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा। उपभोक्ताओं को इसके लिए अपनी जेब से कोई राशि नहीं देनी होगी। हालांकि पैनल लगने के बाद उसकी साफ-सफाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी उपभोक्ता की होगी। सोलर यूनिट लगाने के लिए उपभोक्ता के घर की पक्की छत कम से कम 64 वर्ग फीट होनी चाहिए और वह जगह छायामुक्त होनी चाहिए, ताकि पूरे दिन पर्याप्त धूप मिल सके। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि ऐसे उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
कुटीर ज्योति योजना के तहत बीपीएल परिवारों की छतों पर मुफ्त रूफटॉप सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। पात्र उपभोक्ता ‘सुविधा ऐप’ के माध्यम से या नजदीकी सुविधा काउंटर व वसुधा केंद्र की मदद से आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत 1 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाया जाएगा, जिसका पूरा खर्च बिजली कंपनी वहन करेगी। अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ता समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं।
