महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन

0

महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन

– छात्र वर्ग में अजय एवं छात्रा वर्ग में सुमन व गुंजा ने ओवर आल चैम्पियन का लहराया परचम

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)–डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
सोनभद्र/ओबरा।नगर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन 25 फरवरी बुधवार को सम्पन्न हुआ। क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर प्रमोद कुमार नें छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल सर्वांगीण विकास भाई चारे और अनुशासन का आधार हैं।उन्होंने हार जीत से ऊपर उठकर ईमानदारी से खेलने,हार से सिखने और जीत में विनम्र रहने की प्रेरणा दी।एवं विशिष्ट अतिथि प्रोफ़ेसर सुभाष राम नें
पढ़ाई के साथ खेल में निरंतर अभ्यास करने का संदेश दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफ़ेसर राधा कांत पाण्डेय नें किया एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ राजेश प्रसाद नें आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ संतोष कुमार सैनी ने किया।वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन महाविद्यालय में तीन हजार मीटर,दो सौ मीटर की दौड़,ट्रिपल जम्प,रिले रेस सहित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गयी।जिसमें छात्रा दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुंजा बीए पंचम सेमेस्टर,द्वितीय स्थान आरती यादव बीकॉम पंचम सेमेस्टर,तृतीय स्थान तंशिका गुप्ता बीए पंचम सेमेस्टर ने प्राप्त किया।

वही तीन हजार मीटर छात्र दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यश अवस्थी बीकॉम प्रथम सेमेस्टर,द्वितीय स्थान अवनीश कुमार बीएससी तृतीय सेमेस्टर,तृतीय स्थान सूजल कुमार बीएससी प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया। छात्र ट्रिपल जम्प प्रतियोगिता में अजय प्रथम स्थान,विष्णु यादव द्वितीय स्थान,अंकित यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वही छात्रा ट्रिपल जम्प प्रतियोगिता में अर्चना कुमारी नें प्रथम स्थान,हर्षिता प्रजापति ने द्वितीय स्थान,प्रिया यादव नें तृतीय स्थान प्राप्त किया।छात्र वर्ग में ओवर आल चैम्पियन का परचम अजय कुमार बीए पंचम सेमेस्टर ने लहराया वही छात्रा वर्ग में सुमन व गुंजा बीए पंचम सेमेस्टर नें ओवर आल चैम्पियन का परचम लहराया।प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रुप में आर एन सिंह,अनील सिंह व सुनील सिंह उपस्थित रहें।इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ उपेंद्र कुमार, डॉ विकास कुमार,डॉ विनोद बहादुर सिंह,डॉ अलोक यादव,डॉ विभा पाण्डेय,डॉ वैशाली शुक्ला,डॉ सचिन कुमार, डॉ संघ मित्रा,डॉ अंजलि मिश्रा एवं कार्यालय अधीक्षक राजेश्वर रंजन,धर्मेंद्र कुमार,महेश पाण्डेय,अभिषेक कुमार,अरुण कुमार सैफुद्दीन साहित तमाम महाविद्यालय के छात्र- छात्रा उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here