—Advertisement—

,

रुद्र महायज्ञ का भव्य समापन, विधायक भूपेश चौबे ने लिया आशीर्वाद

Author Picture
Published On: February 16, 2026

—Advertisement—

धूमा में रुद्र महायज्ञ का हुआ भव्य समापन, विधायक भूपेश चौबे ने लिया महान कथा वाचक से आशीर्वाद

 

विंढमगंज/सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धूमा में आयोजित सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का समापन 15 फरवरी 2026 को अपराह्न भव्य रूप से संपन्न हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।श्रीराम कथा व्यास के रूप में वृंदावन से पधारे महान कथावाचक पूज्य श्री दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी ने भगवान श्रीराम के आदर्शों एवं मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन चरित्र का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा मोर और मोरनी का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया, जिससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे और वातावरण भक्ति रस में डूब गया।समापन समारोह में सोनभद्र सदर के माननीय विधायक श्री भूपेश चौबे भी उपस्थित रहे। उन्होंने कथा वाचक से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आयोजन समिति की सराहना की। इस अवसर पर यज्ञ समिति के आयोजक श्रवण सिंह गौड़, तथा यज्ञ समिति के पदाधिकारी सारे कार्यकर्ता, व ग्राम प्रधान राम प्रसाद यादव, ग्राम प्रधान बुटबेढ़वा तारा देवी, रूपा गुप्ता, सुरेंद्र अग्रहरि, संजय गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता, मुन्ना भारती सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या मे महिलाये श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X