—Advertisement—

दिव्या टीवीएस में ‘टीवीएस क्रेडिट मैजिकल दिवाली’ का धमाका, ग्राहकों को मिले स्मार्ट टीवी, सूटकेस व आकर्षक गिफ्ट*

Author Picture
Published On: December 19, 2025

—Advertisement—

संवाददाता- उमेश कुमार भारती -(छत्तरपुर/पलामू/झारखण्ड)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE

छतरपुर। दिव्या टीवीएस शोरूम में टीवीएस क्रेडिट मैजिकल दिवाली ऑफर के तहत शुक्रवार को भव्य गिफ्ट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिव्या टीवीएस के प्रोपराइटर सतीश कुमार की मौजूदगी में भाग्यशाली ग्राहकों को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में टीवीएस क्रेडिट के ट्रेट्री मैनेजर उज्वल नारायण ने ग्राहकों को गिफ्ट सौंपते हुए दिवाली की शुभकामनाएं दीं। गिफ्ट पाने वालों में शोभा देवी को सूटकेस प्रदान किया गया, वहीं अन्य सात ग्राहकों को भी सूटकेस दिए गए। लव कुमार को 32 इंच का स्मार्ट टीवी मिला, जबकि पांच अन्य ग्राहकों को भी स्मार्ट टीवी देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा गिफ्ट पाने वालों में सुशांत कुमार यादव, रेखा देवी, बसंत कुमार यादव, जय प्रकाश सिंह, राजेश शर्मा सहित दो दर्जन से अधिक ग्राहकों को नामी ब्रांड के नेकबैंड भेंट किए गए। गिफ्ट प्राप्त कर ग्राहकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

इस मौके पर प्रोपराइटर सतीश कुमार ने बताया कि टीवीएस क्रेडिट मैजिकल दिवाली स्क्रैच ऑफर हर वर्ष ग्राहकों के लिए खुशियों का मौका लेकर आता है। इस ऑफर के माध्यम से ग्राहकों को आसान फाइनेंस के साथ-साथ आकर्षक उपहारों का लाभ मिलता है।

संवाददाता- उमेश कुमार भारती -(छत्तरपुर/पलामू/झारखण्ड)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X