—Advertisement—

दिनदहाड़े चोरी की वारदात से लोग दहशत में, चोर फरार

Author Picture
Published On: September 28, 2025
— Oplus_131072

—Advertisement—

संवाददाता- उमेश कुमार भारती -(छत्तरपुर/पलामू/झारखण्ड)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE

 

छतरपुर थाना क्षेत्र के रुदवा गांव में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। रुदवा गांव के सुदीडीह टोला निवासी बैजनाथ यादव के पुत्र राकेश यादव की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (संख्या जेएच03एक्स 5805) को अज्ञात चोरों ने उनके दरवाजे से चुरा लिया।

घटना 26 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे की है, जब राकेश यादव किसी काम से बाहर गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि दरवाजे में खड़ी बाइक गायब है। इसके बाद उन्होंने शनिवार शाम करीब 4 बजे छतरपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

 

 

संवाददाता- उमेश कुमार भारती -(छत्तरपुर/पलामू/झारखण्ड)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X