—Advertisement—

दीप प्रज्वलित एवं नारियल फोड़ कर किया गया रामायण सीरियल का उद्घाटन

Author Picture
Published On: September 24, 2025

—Advertisement—

दीप प्रज्वलित एवं नारियल फोड़ कर किया गया रामायण सीरियल का उद्घाटन

श्री बंशीधर नगर / विश्व विख्यात श्री बंशीधर मंदिर के प्रांगण में फ्रेंड्स रॉक ग्रुप की ओर से बुधवार की रात रामायण सीरियल का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि रूप में पूर्व नप उपाध्यक्ष लता देवी, विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार,विहिप जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप देव,मुक्तेश्वर पांडे,शमीम खान,अमरनाथ पांडे,समाजसेवी हजारी प्रसाद,बीरेंद्र प्रसाद ने नारियल फोड़ तथा दीप जलाकर किया।रामायण सीरियल को पर्दे पर प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया जा रहा है।

मुख्य अतिथियों ने बटन दबाकर रामायण सीरियल को आरंभ किया। मुख्य अतिथि लता देवी ने कहा कि दुर्गा पूजा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।हमें राम जी के पदचिन्हों पर चलने की आवश्यकता है।वही थाना प्रभारी ने कहा कि धूम धाम और हर्षौल्लाश के साथ दशहरा पूजा मनाए तथा किसी भी विषम परिस्थिति में नगर उटारी थाना आपके समक्ष मौजूद रहेगी।रामायण सीरियल 1 तारीख तक दिखायी जाएगी।पुलिस की गस्ती लगातार होती रहेगी।वही बंशीधर सूर्य मंदिर ट्रस्टी राजेश प्रताप देव ने भी लोगो को प्रेमभाव से पूजा मनाने की अपील की।इस अवसर पर फ्रेंड्स रॉक ग्रुप के अध्यक्ष सचिन सिन्हा,उपाध्यक्ष आयुष राज,सचिव सुधाकर रवि,कोषाध्यक्ष रितेश कुमार,मीडिया प्रभारी बबलू,देव शर्मा,दीपक पटेल,अमित,अमर,अविनाश,अंकित,ऋषिकेश,विशाल,मंटू,रोहित,दयानंद इत्यादि उपस्थिति थे।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X