—Advertisement—

*छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 13 मवेशी जब्त – दो गिरफ्तार*

Author Picture
Published On: September 5, 2025
— Oplus_131072

—Advertisement—

संवाददाता- उमेश कुमार भारती -(छत्तरपुर/पलामू/झारखण्ड)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE

दिनांक 04 सितम्बर 2025 को लगभग रात्रि 12:40 बजे छतरपुर पुलिस को सूचना मिली कि नावाबाजार की ओर से छतरपुर होते हुए हरिहरगंज की तरफ एक पिकअप वाहन तेज रफ्तार में मवेशियों को अवैध रूप से ढोते हुए जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और गश्ती दल ने NH-98 सिलदाग मोड़ के पास वाहन को रोकने की कोशिश की।इसी बीच लगभग 01:30 बजे रात को पुनः सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने तेजी से वाहन भगाने की कोशिश की। पीछा करने पर वाहन को पकड़ लिया गया। जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें 08 गाय और 05 बछिया भरी पाई गईं।वाहन चालक से कागजात मांगे गए, लेकिन वह संतोषजनक प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान अयूब अंसारी (उम्र 40 वर्ष, पिता मो० इस्लाम अंसारी, ग्राम तीसीबार कला, थाना पांडू, जिला पलामू) के रूप में हुई। वहीं एक अन्य व्यक्ति की पहचान समीम शेख (उम्र 60 वर्ष, पिता सोबू शेख, ग्राम डेवडर, विधुवा थाना उटारी रोड, जिला पलामू) के रूप में की गई।पुलिस ने वाहन (महिन्द्रा पिकअप, रजिस्ट्रेशन संख्या JH03AN-6794) को जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त मवेशियों में 08 गाय और 05 बछिया शामिल हैं।इस संबंध में छतरपुर थाना कांड संख्या 176/2025 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 281/253/317(5) BNS 2023 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 तथा झारखंड गोवध निवारण अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज किया है।गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अवैध पशु तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

जब्त सामान:

महिन्द्रा पिकअप JH03AN-6794

08 गाय

05 बछिया

छापामारी  दल:छतरपुर थाना पुलिस

संवाददाता- उमेश कुमार भारती -(छत्तरपुर/पलामू/झारखण्ड)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X