छेड़छाड़ से तंग महिला ने बुजुर्ग की टांगी से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार*

0

संवाददाता- उमेश कुमार भारती -(छत्तरपुर/पलामू/झारखण्ड)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE

छतरपुर (पलामू) 

छतरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोटो, टोला भुरकुंडियाटांड़ में दिन मंगलवार को एक 65 वर्षीय वृद्ध वृक्ष भुइयां की टांगी से हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी सीमा देवी पति दीपक भुइयां ने जंगल में लकड़ी लाने के दौरान मृतक द्वारा छेड़छाड़ किए जाने पर गुस्से में आकर टांगी से वार कर उसकी जान ले ली।

इस संबंध में मृतक के परिजन बिरजू भुइयां के लिखित आवेदन पर सीमा देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। छतरपुर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी बरामद कर लिया है।

पूछताछ में सीमा देवी ने स्वीकार किया कि मृतक वृक्ष भुइयां पूर्व में भी उसके साथ कई बार अश्लील हरकतें कर चुका था। कई बार मना करने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था, जिससे तंग होकर उसने यह कदम उठाया।

छापामारी दल में शामिल थे:

पुoअoनिo सह थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद

पुoअoनिoअनुसंधानकर्ता धर्मवीर यादव

पुoअoनिoइंद्रजीत राणा

पुoअoनिoसुनील उरांव 

सशस्त्र बल की टीम, छतरपुर थाना

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here