—Advertisement—

संविधान गौरव अभियान के मद्देनजर भाजपा ने कराया निबन्ध प्रतियोगिता

Author Picture
Published On: January 23, 2025

—Advertisement—

संविधान गौरव अभियान के मद्देनजर भाजपा ने कराया निबन्ध प्रतियोगिता

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
ओबरा/सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संविधान गौरव अभियान के अन्तर्गत गुरुवार को किड्स केयर इंग्लिश स्कूल में गोष्ठी एवं निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश सिंह पटेल ने डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान निर्माण में उनकी मुख्य भूमिका पर लोगो को जानकारी दिया गया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि जिस तरह परिवार और घर को चलाने के लिए संस्कार और अनुशासन की जरूरत होती है ठीक उसी तरह देश को चलाने के लिए संविधान की आवश्यकता होती है। इसलिए हमें जागरुकता के साथ संविधान का विस्तृत ज्ञान रखना चाहिए।

 

भाजपा नेता राजकुमार यादव ने कहा कि देश को आजादी दिलाने और संविधान के निर्माण में डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने अपना अमूल्य योगदान दिया, जिससे आज समाज में छुआछूत दूर हुआ, साथ ही लोगो में समानता की भावना आई। स्कूल के डायरेक्टर अमरदीप सिंह ने बताया कि भारतीय संविधान में नागरिकों के लिए मूल अधिकार के साथ साथ मूल कर्तव्यों और नीति निदेशक तत्वों को समाहित किया गया। जिससे आज निम्न वर्ग और उच्च वर्ग के लोग एक साथ काम कर रहे हैं। संविधान में दलित, वंचित और पिछड़े वर्गों को बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई। 18 वर्ष के ऊपर के वयस्क व्यक्ति को अपना मत देने का अधिकार भारतीय संविधान से ही प्राप्त हुआ, इस प्रकार डॉ अम्बेडकर ने देश के संविधान निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संविधान के निर्माता डॉ अम्बेडकर को कांग्रेस ने कभी भी सम्मान नहीं दिया, उनको यदि सम्मान मिला तो गैर कांग्रेस की सरकार में मिला,1990 में वीपी सिंह की सरकार ने डॉ भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से नवाजा। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रबंधक सतपाल तनेजा, डायरेक्टर जसकीर्ति तनेजा, प्रधानाचार्य सुनील कुमार गुप्ता,भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नित्यानंद दुबे,युवा मोर्चा महामंत्री समीर माली,मंडल मंत्री रिजवान अहमद मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कुमार सौरभ सिंह ने किया।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X