ग्राम प्रधान ने गरीब असहाय व ज़रूरतमंदों के बीच 500 कंबल का वितरण किया |

0

ग्राम प्रधान ने गरीब असहाय व ज़रूरतमंदों के बीच 500 कंबल का वितरण किया |

कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुडवा में कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब, वृद्ध,असहाय,एवं जरूरतमंद लोगो के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कुडवा ग्राम प्रधान सुजीत यादव उर्फ बुल्लू यादव के द्वारा किया गया।

कंबल वितरण प्रधान के आवास पर किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी दिपक जायसवाल ने कहा कि बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए गरीब असहाय एवं वृद्ध लोगों को कंबल दिया जा रहा है यह बहुत ही पुनीत कार्य है गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा मानवता की सेवा है। वहीं ग्राम प्रधान सुजीत ने कहा की अभी 500 कंबल वितरण कर रहा हूं।आगे भी इसी तरह सेवा भाव से अपने गांव के हर एक जरूरतमंद लोगों की सेवा करता रहूंगी।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी दिपक जायसवाल,परि सिंह गोंड, पुर्व प्रधान,हीरा यादव,समोहा गोंड,, अमरनाथ, अरविंद बैठा,विजय कन्नौजिया,सुदेशवर यादव,, जमुना,सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here