—Advertisement—

55वर्षीय अधेड़ ऊपर ईट का ढेर गिरा ,हुई मौत!

Author Picture
Published On: June 23, 2024

—Advertisement—

55 वर्षीय अधेड़ के ऊपर ईट का ढेर गिरा ,हुई मौत l

(दुद्धी सोनभद्र )दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बघाडू में रविवार की सुबह 7:00 बजे ईट का ढेर गिरने से अधेड़ की मौत हो गई, जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय त्रिवेणी यादव पुत्र लटहु यादव जो अपने घर के बगल में रखे ईंट के पास बैठे हुए थे, उनके ऊपर एकाएक ईटों का ढेर भरभरा कर गिर पड़ा, जिसके नीचे अधेड़ दब गया!

परिजनों ने आनन फानन में ईट के ढेर को हटाया,तो देखा कि अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं! जिनका पैर बुरी तरीके से जख्मी हो चूका था!परिजनों द्वारा अधेड़ को अस्पताल इलाज हेतु ले जाया जा रहा था!
कि रास्ते में ही मृत्यु हो गई,मृतक शव को परिजन घर ले आए,तथा कोतवाली दुद्धी को सूचना दिया! सूचना पर पहुंची दुद्धी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पीएम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवा दिया एवं अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुट गई!

संवाददाता – रवि कुमार सिंह-(दुद्धी/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) – (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X