—Advertisement—

500 से 2000 तक टिकट, फिर भी कम नहीं हुआ जुनून: गाजियाबाद में ‘धुरंधर 2’ के लिए फर्स्ट डे शो देखने को बेताब फैंस

Author Picture
Published On: March 16, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

गाजियाबाद:एक्शन और थ्रिल से भरपूर फिल्म धुरंधर जब पहली बार सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तब दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। दमदार कहानी और हीरो के जबरदस्त एक्शन की वजह से यह फिल्म काफी चर्चा में रही। अब इसी फिल्म का दूसरा भाग धुरंधर 2 आने वाली 19 मार्च को रिलीज होने जा रहा है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रह

नई दिल्ली. एक्शन और थ्रिल से भरपूर फिल्म धुरंधर जब पहली बार सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तब दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था. दमदार कहानी और हीरो के जबरदस्त एक्शन की वजह से यह फिल्म काफी चर्चा में रही. अब इसी फिल्म का दूसरा भाग धुरंधर 2 आने वाली 19 मार्च को रिलीज होने जा रहा है. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. देश भर के साथ एनसीआर खासकर गाजियाबाद के मल्टीप्लेक्सो में भी एडवांस ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है और टिकट की कीमत करीब ₹500 से लेकर ₹2000 तक पहुंच रही है. इसके बावजूद फैंस में फिल्म देखने का क्रेज साफ नजर आ रहा है. लोकल 18 ने गाजियाबाद के लोगों से बात की है आइए जानते है क्या है उनका कहना?

गाजियाबाद के अंकुश अरोड़ा ने बताया कि धुरंधर के पहले भाग में आखिर में बड़ा सस्पेंस छोड़ दिया गया था. फिल्म खत्म होने तक यह साफ नहीं हुआ था कि आखिर बड़े साहब कौन हैं जो पूरे मिशन को निर्देश दे रहे थे. अब धुरंधर 2 के रिलीज होने से उम्मीद है कि इस रहस्य से पर्दा उठेगा. उन्होंने कहा कि पिछली फिल्म करीब चार घंटे की थी और इस बार भी फिल्म लंबी और दमदार बताई जा रही है. इसी वजह से वह अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.

मयंक कुमार का कहना है कि धुरंधर में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की एक्टिंग ने फिल्म को खास बना दिया था. फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए थे और इसी वजह से यह फिल्म दर्शकों के बीच हिट रही. उन्होंने बताया कि धुरंधर में बड़े साहब का रहस्य आखिर तक बना रहा था इसलिए अब धुरंधर 2 का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है. मयंक के मुताबिक गाजियाबाद में कई जगह पहले दिन के शो हाउसफुल हो चुके हैं इसलिए वह दिल्ली और नोएडा में टिकट तलाश रहे हैं, हालांकि वहां भी टिकट काफी महंगी दिखाई दे रही हैं.

हनी सिंह ने बताया कि धुरंधर फिल्म में एक्शन, रोमांस और देशभक्ति का अच्छा मेल था. इसी वजह से फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी. उनका कहना है कि धुरंधर 2 का ट्रेलर भी काफी दमदार है और उम्मीद है कि यह फिल्म भी उतनी ही शानदार होगी. उन्होंने कहा कि टिकट चाहे ₹500 की हो या ₹2000 की वह अपने दोस्तों के साथ ग्रुप में फिल्म देखने जरूर जाएंगे.

नितिन शर्मा ने कहा कि धुरंधर में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की एक्टिंग ने पूरी फिल्म को आखिर तक रोचक बनाए रखा था. फिल्म के एक्शन सीन और गाने भी काफी अच्छे थे. हालांकि फिल्म के अंत में बड़े साहब का सस्पेंस बना रहा था जिसे लेकर अब दर्शकों में उत्सुकता है. नितिन का कहना है कि टिकट महंगी जरूर है और कई जगह मिल भी नहीं रही लेकिन फिल्म देखने का उत्साह इतना है कि टिकट कितना भी महंगा मिले वह टिकट मिलते ही जरूर देखने जाएंगे.

देव वर्मा ने बताया कि धुरंधर देखने के बाद से ही वह इसके दूसरे भाग का इंतजार कर रहे थे. उन्हें उम्मीद नहीं थी कि धुरंधर 2 इतनी जल्दी रिलीज हो जाएगी. उन्होंने कहा कि चाहे टिकट कितनी भी महंगी क्यों न हो वह अपने बड़े ग्रुप के साथ फिल्म देखने जाएंगे. देव के मुताबिक उनके साथ करीब 40 से 50 लोगों का ग्रुप है जो इस फिल्म को फर्स्ट डे फर्स्ट शो में देखने की तैयारी कर रहा है.

About the Author

Pratik Shekhar

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X