आसमान के सीने को चीरता NGAD यानी नेक्सट जनरेशन एयर डॉमिनेंस एक ऐसा अदृश्य यमराज है जो जब अपने पंख फैलाता है तो उसके साथ 5 किलर ड्रोन्स का डेथ स्क्वाड मौत का तांडव रचने निकलता है. यह सिर्फ एक फाइटर जेट नहीं बल्कि छठी पीढ़ी का वो महाबली है जिसकी लेजर गन पलक झपकते ही लोहे के टैंकों को खौफनाक आग के गोले में बदल सकती है. छठी पीढ़ी का यह शिकारी जंग में ईरान के सबसे सुरक्षित किले कहे जाने वाला खार्ग आइलैंड को मिनटों में धधकते श्मशान में बदल सकता. एआई (AI) दिमाग और अदृश्य होने की ताकत रखने वाला यह विमान जब अपने स्वाार्म ड्रोन्स के साथ धावा बोलेगा तो दुनिया की कोई भी दीवार इसे तबाही मचाने से नहीं रोक पाएगी! ये जेट अभी डेवलपमेंट के स्टेज पर है. साल 2030 तक यह अमेरिका की आर्मी में शामिल हो सकता है.
NGAD एक विमान नहीं बल्कि भविष्य के हवाई युद्ध का एक पूरा सिस्टम ऑफ सिस्टम्स है. अमेरिका की वायुसेना इसे अपनी बादशाहत बरकरार रखने के लिए सबसे गुप्त और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मानती है. NGAD की उन खूबियों का विस्तार है जो इसे दुनिया का सबसे घातक हथियार बनाती हैं:
1. छठी पीढ़ी की तकनीक
F-22 और F-35 पांचवीं पीढ़ी के विमान हैं, लेकिन NGAD उनसे कोसों आगे है. इसमें डिजिटल इंजीनियरिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसके डिजाइन और सॉफ्टवेयर को मोबाइल ऐप्स की तरह तेजी से अपडेट किया जा सकता है.
2. ड्रोन विंगमैन
NGAD अकेला नहीं उड़ेगा. इसके साथ 2 से 5 स्वायत्त ड्रोन उड़ेंगे, जिन्हें CCA कहा जाता है.
· ये ड्रोन मुख्य विमान के विंगमैन के रूप में काम करेंगे.
· ये दुश्मन के रडार को भ्रमित करेंगे पहले मिसाइल दागेंगे या खुद आत्मघाती हमला (Kamikaze) करके मुख्य पायलट की जान बचाएंगे.
3. इनविजिबल स्टील्थ
NGAD का डिजाइन पंखों वाले त्रिकोण जैसा हो सकता है जिसमें पीछे की तरफ टेल नहीं होगी. इससे यह दुश्मन के सबसे आधुनिक S-400 या S-500 जैसे डिफेंस सिस्टम के लिए भी पूरी तरह अदृश्य हो जाएगा.
4. एआई (AI) और कॉकपिट का जादू
इस विमान का पायलट एक ‘बैटल मैनेजर’ की तरह होगा. एआई (AI) विमान के सेंसर से आने वाले करोड़ों डेटा पॉइंट्स को प्रोसेस करेगा और पायलट को केवल सबसे जरूरी जानकारी देगा. इसमें होलोग्राफिक डिस्प्ले और हेलमेट-माउंटेड डिस्प्ले का एडवांस वर्जन होगा.
5. घातक हथियार और लेजर गन
NGAD में पारंपरिक मिसाइलों के अलावा डायरेक्टेड एनर्जी वेपन्स (DEW) यानी लेजर गन होने की संभावना है. यह लेजर दुश्मन की मिसाइलों को हवा में ही जला देगी, जिससे विमान पर हमला करना लगभग नामुमकिन हो जाएगा.
सवाल-जवाब
क्या NGAD, F-22 रैप्टर की जगह लेगा?
हां, अमेरिकी वायुसेना का लक्ष्य 2030 के दशक के मध्य तक F-22 को रिटायर करके उसकी जगह NGAD को तैनात करना है क्योंकि F-22 अब चीन के नए रडार सिस्टम के सामने पुराना पड़ता जा रहा है.
एक NGAD विमान की अनुमानित कीमत कितनी हो सकती है?
रिपोर्ट्स के अनुसार, एक अकेले NGAD विमान की कीमत $300 मिलियन (करीब 2500 करोड़ रुपये) से अधिक हो सकती है, जो इसे इतिहास का सबसे महंगा लड़ाकू विमान बना देगा.


