Last Updated:
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर एक बार फिर मां बन गई हैं, जिससे उनके परिवार और फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. इस खुशखबरी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार मां बनी हैं. एक्ट्रेस और उनके पति आनंद आहूजा 29 मार्च 2026 को दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं. इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के जरिए दी हैं.
कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को ये जानकारी दी है. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. कपल को ढेर सारी बधाइयां भी दे रहे हैं.
सोनम कपूर ने पोस्ट के जरिए दी गुड न्यूज
सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक शेयर करते हुए फैंस को ये गुड न्यूज दी. साथ ही एक नोट लिखा, ‘बेहद कृतज्ञता और प्यार से भरे दिलों के साथ, हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज, 29 मार्च 2026 को, हमारे घर एक नन्हे बेटे का आगमन हुआ है.अपनी बात आगे रखते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है. वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करके बहुत खुश है. हम खुद को बहुत लकी महसूस करते हैं, जिसने हमारे घर को खुशियों और आशीर्वाद से भर दिया है. नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए भगवान के आभारी हैं. प्यार के साथ, सोनम, आनंद और वायु.’
View this post on Instagram


