—Advertisement—

*4 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट: अंचल अधिकारी ने ट्रैक्टर से रौंदा, 5 करोड़ तक बताई जा रही कीमत*

Author Picture
Published On: February 25, 2025

—Advertisement—

संवाददाता- उमेश कुमार भारती -(छत्तरपुर/पलामू/झारखण्ड)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE

पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में अंचल अधिकारी द्वारा की गई छापेमारी में अफीम की खेती का मामला सामने आया है। मामला थाना क्षेत्र के कवल पंचायत का है। जहां अंचल अधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि अवैध रूप से कवल में अफीम की खेती की जा रही है।                     इसके बाद अंचल अधिकारी उपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर मंगलवार को पहुंची और कार्रवाई शुरू की। इलाके को सीज करने के बाद ट्रैक्टर ला कर पूरी फसल को नष्ट किया गया है।

 

लगभग 5 करोड़ बताई जा रही कीमत

अंचल अधिकारी ने प्रारंभिक जानकारी देते हुए बताया कि 5 करोड़ की कीमत के अफीम के फसल को चिंहित किया गया है। जिसे नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि डिटेल्स जानकारी बाद में दी जाएगी। किसके द्वारा यह खेती की गई, वो पकड़े गए कि नहीं इन सारे सवालों पर कहा कि बाद में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर थाना क्षेत्र के कवल पंचायत के जंगली इलाका में करीब 4 एकड़ में लगी अफीम की खेती की जानकारी अंचल अधिकारी को लगी। और आपरेशन शुरू किया गया।

सूत्र बताते है कि लगभग 4 एकड़ में अफीम की फसल को नष्ट किया गया है। नष्ट की गई अफीम के फसल की कीमत 5 करोड़ आंकी जा रही है। फसल के तैयार होने पर इससे भी अधिक आमदनी हो सकती थी। अंचल अधिकारी इन जंगली-पहाड़ी इलाके में करीब 4 एकड़ में इस अत्यधिक अफीम की खेती को देख अवाक रह गये ।

बताते हैं कि कई अन्य फसलों के बीच अफीम की फसल लहलहा रही थी। इनमें मोटी-मोटी अफीम की गांठें उभर आई थीं। मतलब कि यह जल्द ही तैयार होने वाली फसल थी। गांठों में चीरा लगाने पर इन्हीं चीरों वाली गांठ से निकलने वाले चिपचिपे पदार्थ को जमा कर अफीम तैयार किया जाता है।

संवाददाता- उमेश कुमार भारती -(छत्तरपुर/पलामू/झारखण्ड)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X