साल 1989 में आई यश चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर फिल्म चांदनी को लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं. फिल्म में ऋषि कपूर, श्रीदेवी और विनोद खन्ना नजर आए थे. इस फिल्म के सारे गाने हिट हुए थे. इसी फिल्म का एक गाना, तू मुझे सुना, ‘मैं तूझे सुनाऊ अपनी प्रेम कहानी’ भी काफी बड़ा हिट साबित हुआ था. इस गाने में ऋषि कपूर और विनोद खन्ना दोनों मिलकर अपनी-अपनी महबूबा की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे होते हैं. ये गाना उस दौर में काफी पसंद किया गया था. इस गाने को आवाज सुरेश वाडेकर और नील नितिन मुकेश ने दी है.


