—Advertisement—

3 माह में जीजा-साले ने मिलकर बनाई दो ऐसी फिल्में, रिलीज होते ही आया भूचाल, टूटे रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड

Author Picture
Published On: March 24, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Bollywood Blockbuster Movies : बॉलीवुड में 2020 के बाद सिनेमा मेकिंग में जबर्दस्त बदलाव आया. दर्शकों का मिजाज भी बदला. 2023 के बाद तो इंडस्ट्री में कमाए के नए रिकॉर्ड बनने लगे. सिनेमा दर्शकों की नब्ज को समझते हुए तीन माह के अंतराल में ऐसी तीन फिल्में बनाई गईं, जिन्होंने कमाई के पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. इन तीनों ही फिल्मों की स्टोरी लाइन अलग जरूर थी मगर कुछ चीजें कॉमन थी. तीनों फिल्मों का कोर थीम सेम थी. सबसे दिलचस्प बात यह है कि एक फिल्म ने तो सिर्फ चार दिन में ही 750 करोड़ रुपये कमा लिए. अभी भी इस फिल्म का तूफान जारी है. ये तीनों फिल्में कौन सी हैं, आइये जानते हैं…….

साल 2021 के बाद बॉलीवुड में अचानक ऐसा बदलाव आया जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा : द राइज’ ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. अगले ही साल 2022 में ‘कांतारा’ और ‘केजीएफ – चेप्टर 2’ ने पूरे देश में बॉलीवुड बनाम साउथ सिनेमा की बहस को जन्म दिया. 2023 में ‘जवान’ और ‘पठान’ जैसी फिल्मों ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को नया जीवनदान दिया. फिर तो ऐसा फॉर्मूला ईजाद हुआ बॉलीवुड की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया. 2025-26 में तीन माह के अंतराल में ऐसी तीन फिल्में आई, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. ये तीन फिल्में थीं : धुरंधर, बॉर्डर 2 और धुरंधर 2. तीनों फिल्मों का सब्जेक्ट पाकिस्तान है. इसमें से धुरंधर 2 ने सिर्फ चार दिन में 750 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. बॉक्स ऑफिस में यह फिल्म नए प्रतिमान गढ़ने की ओर अग्रसर है. आइये जानते हैं इन तीनों फिल्मों से जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स…

Sunny deol border 2 movie release date, border 2 movie collection worldwide, border 2 movie sunny deol, border 2 movie unknown facts, border 2 movie budget, border 2 movie story in hindi, border 2 movie star cast, dhurandhar movie akshaye khanna, dhurandhar movie box office collection worldwide, ranverr singh dhurandhar movie watch online, ranverr singh dhurandhar movie budget, rahman dacoit entry song lyrics, dhurandhar movie rahman dacoit wife name, dhurandhar movie ranverr singh ki, dhurandhar movie ranverr singh look, dhurandhar movie 2 release date, dhurandhar movie arjun rampal real character name, dhurandhar 2 movie collection days 5, hamja real name

बॉलीवुड के असली ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह साबित हो रहे हैं. पिछले तीन माह में उनकी दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए है. 5 दिसंबर 2025 का दिन बॉलीवुड के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा. इसी दिन आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ फिल्म रिलीज हुई थी. इस फिल्म के सीन दिल चीर देने वाले थे. इतने दर्दनाक थे कि सीन पूरा होते ही अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना फूट-फूटकर रोए थे. दर्शकों ने भी दिल के महसूस किया. फिल्म जब रिलीज हुई तो सिनेमाघरों में भूचाल आ गया.

Sunny deol border 2 movie release date, border 2 movie collection worldwide, border 2 movie sunny deol, border 2 movie unknown facts, border 2 movie budget, border 2 movie story in hindi, border 2 movie star cast, dhurandhar movie akshaye khanna, dhurandhar movie box office collection worldwide, ranverr singh dhurandhar movie watch online, ranverr singh dhurandhar movie budget, rahman dacoit entry song lyrics, dhurandhar movie rahman dacoit wife name, dhurandhar movie ranverr singh ki, dhurandhar movie ranverr singh look, dhurandhar movie 2 release date, dhurandhar movie arjun rampal real character name, dhurandhar 2 movie collection days 5, hamja real name

धुरंधर एक स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म है जिसकी कहानी इतनी रियलिस्टिक थी कि उस्वे देखते समय जरा भी अहसास नहीं होता कि सामने पर्दे पर मूवी चल रही है. पहले सीन से ही स्टोरी हमें अपने साथ जोड़ते लेती है. फिल्म का प्रोमो जबर्दस्त था. ‘धुरंधर’ का क्रेज पूरे तीन मा तक देखने को मिला. धुरंधर फिल्म की कहानी दिसंबर 1999 में हुए कंधार विमान अपहरण से शुरू होती है. इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 का हरकत-उल-मुजाहिदीन के आतंकियों ने किया था. फिर 2001 में संसद में हमला होता है. धुरंधर फिल्म में 26/11 मुंबई आतंकी हमले का सीक्वेंस भी रखा गया था. पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत की ओर से ‘धुरंधर’ प्रोजेक्ट पर काम शुरू होता है. भारत से जसकीरत सिंह रांगी नाम के जासूस को हमजा अली मजारी के नाम से पाकिस्तान भेजा जाता है. कराची के पास ल्यारी में जाकर वो रहता है और भारत के दुश्मनों से चुन-चुनकर बदला लेता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Sunny deol border 2 movie release date, border 2 movie collection worldwide, border 2 movie sunny deol, border 2 movie unknown facts, border 2 movie budget, border 2 movie story in hindi, border 2 movie star cast, dhurandhar movie akshaye khanna, dhurandhar movie box office collection worldwide, ranverr singh dhurandhar movie watch online, ranverr singh dhurandhar movie budget, rahman dacoit entry song lyrics, dhurandhar movie rahman dacoit wife name, dhurandhar movie ranverr singh ki, dhurandhar movie ranverr singh look, dhurandhar movie 2 release date, dhurandhar movie arjun rampal real character name, dhurandhar 2 movie collection days 5, hamja real name

धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा जैसे सितारे शामिल थे. कहानी आदित्य धर ने लिखी थी. शिवकुमार वी. पैनिकर और ओजस गौतम ने स्क्रीनप्ले लिखा था. फिल्म का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया. फिल्म को ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया. फिल्म को जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया. म्यूजिक शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया था.

Sunny deol border 2 movie release date, border 2 movie collection worldwide, border 2 movie sunny deol, border 2 movie unknown facts, border 2 movie budget, border 2 movie story in hindi, border 2 movie star cast, dhurandhar movie akshaye khanna, dhurandhar movie box office collection worldwide, ranverr singh dhurandhar movie watch online, ranverr singh dhurandhar movie budget, rahman dacoit entry song lyrics, dhurandhar movie rahman dacoit wife name, dhurandhar movie ranverr singh ki, dhurandhar movie ranverr singh look, dhurandhar movie 2 release date, dhurandhar movie arjun rampal real character name, dhurandhar 2 movie collection days 5, hamja real name

धुरंधर फिल्म का म्यूजिक ब्लॉकबस्टर रहा. फिल्म में पुराने गानों का प्लेसमेंट बहुत ही शानदार तरीके से किया गया. फिल्म का एंट्री सॉन्ग, अक्षय खन्ना पर फिल्माए गए हुक स्टेप, तैनू शरारत करावां, जैसे सॉन्ग ने फिल्म की लोकप्रियता में चार चांद लगाए. फिल्म में आर. माधवन ने फिल्म में अजय सन्याल का किरदार निभाया है जो कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से इंस्पायर्ड माना जाता है. फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का जबकि अर्जन रामपाल ने आतंकी इलियास कश्मीरी का रोल निभाया था. फिल्म का सबसे आकर्षण रहमान डकैत का किरदार रहा. रहमान डकैत कराची शहर के पिछड़े इलाके में शुमार ल्यारी का डॉन था. रहमान बलोच ने कैमरे के सामने कबूल किया कि था वो अपनी मां की हत्या समेत 79 वारदातों में शामिल था. आज उजैर बलोच यहां का बेताज बादशाह है.

Sunny deol border 2 movie release date, border 2 movie collection worldwide, border 2 movie sunny deol, border 2 movie unknown facts, border 2 movie budget, border 2 movie story in hindi, border 2 movie star cast, dhurandhar movie akshaye khanna, dhurandhar movie box office collection worldwide, ranverr singh dhurandhar movie watch online, ranverr singh dhurandhar movie budget, rahman dacoit entry song lyrics, dhurandhar movie rahman dacoit wife name, dhurandhar movie ranverr singh ki, dhurandhar movie ranverr singh look, dhurandhar movie 2 release date, dhurandhar movie arjun rampal real character name, dhurandhar 2 movie collection days 5, hamja real name

धुरंधर फिल्म में दिखाया जाता है कि किस तरह से हमजा रहमान डकैत की गैंग में शामिल होता है. फिर वो कैसे बाबू डकैत का मर्डर रहमान डकैत से करवाता है. असलम चौधरी के साथ मिलकर कैसे वो रहमान डकैत की मौत की स्क्रिप्ट लिखता है. कैसे वो मेजर इकबाल तक पहुंचता है. धुरंधर फिल्म ने 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं.

Sunny deol border 2 movie release date, border 2 movie collection worldwide, border 2 movie sunny deol, border 2 movie unknown facts, border 2 movie budget, border 2 movie story in hindi, border 2 movie star cast, dhurandhar movie akshaye khanna, dhurandhar movie box office collection worldwide, ranverr singh dhurandhar movie watch online, ranverr singh dhurandhar movie budget, rahman dacoit entry song lyrics, dhurandhar movie rahman dacoit wife name, dhurandhar movie ranverr singh ki, dhurandhar movie ranverr singh look, dhurandhar movie 2 release date, dhurandhar movie arjun rampal real character name, dhurandhar 2 movie collection days 5, hamja real name

नया साल 2026 बॉलीवुड के लिए नई खुशियां लेकर आया. 23 जनवरी 2026 को बॉर्डर 2 फिल्म रिलीज हुई जिसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांज, अहान शेट्टी लीड रोल में थे. मूवी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्द पर बेस्ड है. मूवी 1997 में आई बॉर्डर फिल्म का सीक्वल है. बॉर्डर में भी सनी देओल लीड रोल में थे. डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है. स्टोरी जेपी दत्ता के बेटी निधि दत्ता ने लिखी है. जेपी दत्ता-निधि दत्ता, भूषण कुमार-कृष्ण कुमार ने मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है. टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स के बैनर तले मूवी को रिलीज किया गया है. फिल्म में तीनों सेनाओं आर्मी, एयर फोर्स और नेवी के ऑपरेशन को दिखाया गया है. बॉर्डर 2 ने सिनेमाघरों में जबर्दस्त दहाड़ लगाई. मूवी ने ₹485 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है.

Sunny deol border 2 movie release date, border 2 movie collection worldwide, border 2 movie sunny deol, border 2 movie unknown facts, border 2 movie budget, border 2 movie story in hindi, border 2 movie star cast, dhurandhar movie akshaye khanna, dhurandhar movie box office collection worldwide, ranverr singh dhurandhar movie watch online, ranverr singh dhurandhar movie budget, rahman dacoit entry song lyrics, dhurandhar movie rahman dacoit wife name, dhurandhar movie ranverr singh ki, dhurandhar movie ranverr singh look, dhurandhar movie 2 release date, dhurandhar movie arjun rampal real character name, dhurandhar 2 movie collection days 5, hamja real name

हाल ही में सिनेमाघरों में धुरंधर फिल्म का दूसरा पार्ट ‘धुरंधर 2’ के नाम से 19 मार्च को रिलीज हुआ. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. मूवी ने रिलीज के पहले ही 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. ओपनिंग डे पर ही धुरंधर 2 ने 200 करोड़ का कलेक्शन किया.यह एक्शन स्पाई थ्रिलर ने रिलीज के पहले चार दिन में ही हैरान कर देने वाला कलेक्शन किया है. चार दिनों में भारत में मूवी का नेट कलेक्शन 454.12 करोड़ रुपये पहुंच गया है जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 750 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है. धुरंधर 2 में हमजा अली मजारी की पिछली जिंदगी दिखाई गई है. फिल्म में दिखाया गया है कि उसकी असल पहचान जसकीरत सिंह रांगी है. परिवार के साथ हुए अत्याचार के चलते वो बदला लेता है. सजा हो जाने पर उसे ‘धुरंधर’ मिशन मिलता है. ‘धुरंधर’ मिशन को पूरा करने के लिए वह पाकिस्तान जाता है और भारत के दुश्मनों को चुन-चुनकर मारता है. दिलचस्प बात यह है कि धुरंधर और धुरंधर 2 फिल्म बनाने में आदित्य धर का साथ उनके साले ओजस गौतम ने भी दिया. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X