—Advertisement—

23वां सोनांचल कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दसवां दिन

Author Picture
Published On: March 8, 2026
— Oplus_131072

—Advertisement—

23वां सोनांचल कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दसवां दिन
– मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक चीफ ओबरा श्री ओमप्रकाश तिवारी, विशिष्ट अतिथि सुपरवाइजर रामबृक्ष यादव

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
ओबरा/सोनभद्र।स्थानीय गांधी मैदान में चल रहे 23वां सोनांचल कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दसवें दिन का मुकाबला भदोही बनाम बनारस पॉली हॉस्पिटल सोनभद्र एलेवन के बीच खेला गया, प्रतियोगिता के दसवें दिन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश भूत पूर्व सैनिक चीफ ओबरा श्री ओमप्रकाश तिवारी विशिष्ट अतिथि सुपरवाइजर रामबृक्ष यादव , जिन्होंने दोनों ही टीमो के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया व आयोजन समिति की भव्य आयोजन कराने हेतु जमकर तारीफ की। निर्धारित 20 – 20 ओवर के मुकाबले में भदोही ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 116 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया,भदोही के सबसे सफल बल्लेबाज अनुराग गुप्ता रहे जिन्होंने 25 गेंद पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 27 रनों पारी खेली वहीं यश सिंह ने 10 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 19 रनों का योगदान दिया, बनारस पॉली हॉस्पिटल के सबसे सफल गेंदबाज आकाश सिंह रहे जिन्होंने अपने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट झटके, वही शिवांक सिंह ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाब में उतरी बनारस पॉली हॉस्पिटल सोनभद्र एलेवन की टीम 5 विकेट खोकर 13.5 ओवर में ही आसानी से 116 रनों के लक्ष्य प्राप्त कर लिया,मुकाबले में बनारस पॉली हॉस्पिटल ने भदोही को 5 विकेट से हरा दिया।

Oplus_131072
Oplus_131072

बनारस पॉली हॉस्पिटल के सबसे सफल बल्लेबाज आकाश सिंह रहे जिन्होंने 33 गेंद पर 8 चौके और 4 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 68 रनों की शानदार पारी खेली वही अर्पित गिरी ने 16 गेंद पर 2 चौके की मदद से 16 रन बनाकर नाबाद रहे। भदोही के सबसे सफल गेंदबाज सादाब रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 1 मैडन ओवर के साथ 3 विकेट लिए वही यश सिंह ने 2 ओवर 15 रन देकर 1 विकेट लिए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्री उत्पादन निगम प्रदीप कुमार कनौजिया द्वारा बनारस पॉली हॉस्पिटल सोनभद्र एलेवन के आलराउंडर खिलाडी आकाश सिंह को चुना गया।इस मुकाबले में निर्णायक की भूमिका में रोशन सिंह व प्रदीप शर्मा, लाइव व ऑफ स्कोरिंग की भूमिका में हिमांशु कुशवाहा व अक्षय पटेल रहे व तथा कमेंट्रेटर संकट मोचन झा व राजू यादव ने किया। आयोजन में आज मुख्य रूप से अवर अभियंता ई• शेषनाथ यादव, भूतपूर्व सैनिक प्रमोद सिंह जी ,आयोजन सचिव संकट मोचन झा,उपाध्यक्ष राजू यादव, कलीम खान ,अरविंद यादव गप्पू,बृजेश यादव, रमेश वर्मा, अवधेश सिंह गुल्लू, नीरज भाटिया, संजय यादव, सोनू राय, प्रदीप कनौजिया बंटू, आशीष राय,सुनील मिश्रा,रविशंकर, फैज़ल खान,रंजीत तिवारी, मुकेश तिवारी,छोटू पासवान, कुमार सौरभ सिंह, अतुल वर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे। कल का मुकाबला मथुरा बनाम दानापुर रेलवे के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X