—Advertisement—

,

चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विंढमगंज (सोनभद्र) में धूमधाम से मनाया जन्मदिन समारोह

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: December 4, 2025

—Advertisement—

चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विंढमगंज (सोनभद्र) में धूमधाम से मनाया जन्मदिन समारोह

विंढमगंज (सोनभद्र)। महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विंढमगंज में उत्साह और श्रद्धा के साथ उनका जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व आजाद समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अमरेश कुमार ने किया।

समारोह में प्रमुख रूप से मंजेश, नंदलाल, सुरेश देहाती, अजय, अशोक, गांगुली, आदित्य, दिलीप, शशिकांत, सोनू अमृत, रवि, रंजीत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत चंद्रशेखर आज़ाद के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करके की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज़ाद का साहस, बलिदान और देशभक्ति सदैव नई पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। जयंती के अवसर पर उनके जीवन संघर्ष और आदर्शों पर चर्चा की गई।

देशभक्ति नारों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच जयंती समारोह संपन्न हुआ।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X