Last Updated:
दीपिका पादुकोण ने अपने अभिनय, स्टारडम और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड से साबित किया है कि क्यों उन्हें ग्लोबल स्टार कहा जाता है, मगर उनसे ‘बॉक्स ऑफिस क्वीन’ का तमगा एक उभरती हुई हीरोइन ने छीन लिया है. दरअसल, एक्ट्रेस की पिछली तीन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस से 500 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाकर ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे कोई हीरोइन हासिल नहीं कर पाई. क्या आपने उन्हें पहचाना?
नई दिल्ली: ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2’ से निकलने के बाद दीपिका पादुकोण विवाद से घिरी रहीं. एक्ट्रेस के 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर इंडस्ट्री के लोग बंटे नजर आए. इसके बावजूद, दीपिका पादुकोण का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. उन्होंने अपने टैलेंट, खूबसूरती और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड से साबित किया है कि वे एक क्वीन हैं, जिनके स्टारडम को साउथ सिनेमा की स्टार ने टक्कर दी है. हीरोइन ने अपनी पिछली तीन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे दीपिका पादुकोण भी अचीव नहीं कर पाईं.

एक्ट्रेस की रणबीर कपूर के साथ 2023 में ‘एनिमल’ रिलीज हुई, जिसके बाद ‘पुष्पा 2’ आई. विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘छावा’ से अपनी परफॉर्मेंस का कायल बना दिया. आप समझ ही गए होंगे कि हम रश्मिका मंदाना की बात कर रहे हैं. रश्मिका मंदाना एकमात्र हीरोइन हैं, जिनकी पिछली तीन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस से 500 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं.

रश्मिक मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 550 करोड़ रुपये से ज्यादा था, जबकि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से इसने 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

रश्मिका मंदाना की 2024 में आई फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा जादू क्रिएट किया कि इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस से 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का करोबार किया, जबकि इसका ग्लोबल कलेक्शन 1700 के पार पहुंच गया था.

रश्मिका मंदाना की 2025 में आई ‘छावा’ को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों ने भी सराहा. लाइवहिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का घरेलू कलेक्शन जहां 600 करोड़ रुपये के पार था, वहीं इसका ग्लोबल कलेक्शन 800 करोड़ से ज्यादा था.

रश्मिका मंदाना की ग्लोबल दर्शकों के बीच दिन-ब-दिन लोकप्रियता बढ़ती जा रही है. एक्ट्रेस बीते दिनों विजय देवरकोंडा संग अपनी शादी की वजह से सुर्खियों में थीं. वे आगे दर्शक के बीच नए कलेवर में नजर आएंगी. वे ‘राणाबाली’ में पति संग खास रोल निभाती दिखेंगी, जो 11 सितंबर को दस्तक देगी. (फोटो साभार: IMDb)

रश्मिका मंदाना को आप फिल्म ‘मैसा’ में गोंड महिला के किरदार में देखेंगी. वे रश्मिका मंदाना को एक्शन अवतार में देखना दर्शकों के लिए खास एहसास बनने वाला है. (फोटो साभार: IMDb)

रश्मिका मंदाना की जिस अगली फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार है, वह है- ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’. वे दर्शकों को श्रीवल्ली के रोल में एक बार फिर रोमांचित करने को बेताब हैं. फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में रश्मिका मंदाना की एंट्री ने दर्शकों को रोमांचित किया हुआ है.(फोटो साभार: IMDb)


