—Advertisement—

हर घर नल जल योजना के लाभ से वंचित हैं ग्रामीण

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: May 3, 2024

—Advertisement—

हर घर नल जल योजना के लाभ से वंचित हैं ग्रामीण

संवाददाता – अरुण कुमार शर्मा

कोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचनरवा पंचायत स्थित बरवाही खोली में अब तक नल जल योजना का कार्य पूरी तरह से पूर्ण नहीं किया गया है। जिससे वहां के ग्रामीणों में संवेदक और विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। बताते चलें कि सरकार द्वारा निश्चय योजना के तहत हर घर को नल से जल पहुंचाना है।

लेकिन अब ग्रामीणों को सरकार का यह वादा खोखला लगने लगा है।सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना होने के बावजूद ठिकेदार द्वारा मनमानी किया जा रहा है। अभी तक सभी घरों में ठीक तरह से नल का जल नहीं पहुंचना चिता का विषय है। कहीं-कहीं तो अभी तक पाइप लाइन भी नहीं बिछाया गया है। जहां पाइपलाइन बिछाया गया है वैसे कई स्थानों पर नल हीं नहीं लगा है। कहीं नल भी लगा है तो उसमें ग्रामीणों को सही तरह से नल का शुद्ध जल नसीब नहीं होता है। जिससे लाभार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।वहीं बरवाही खोली के अरूण शर्मा का कहना है कि हमारे गांव में नल जल योजना का लाभ सभी को नहीं मिल रहा है। कई घरों में नल लगना तो कहीं पाइप बिछाना बाकी है। उन्होंने यह भी कहा कि पाइप में लीकेज के कारण सारा जल बर्बाद हो जाता है। अधिकारियों के सामने भी इस समस्या की शिकायत की है।

लेकिन इस दिशा में अब तक कोई सकारात्मक प्रयास नहीं किया गया है। वहीं स्थानीय निवासी लल्लू चैरो बताते हैं कि उनके गांव में अभी तक सभी घरों तक नल जल योजना का लाभ नहीं पहुंचा है। वहीं श्रवण सिंह ने बताया हम सभी का क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है हर सरकारी योजनाओं में यहां अनियमितता होती है जिम्मेदार अधिकारी जांच कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द पूरा किया करें । मौके पर
आलम चेरो, मिट्ठू चेरो,परिखा सिंह,गोरा सिंह , प्रदिप सिंह, मुखलाल सिंह,आदि ने जल्द से जल्द समस्या का निदान करने कि मांग ग कि है।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X