—Advertisement—

149 सीआरपीसी के तहत जारी व्यक्ति को दिया गया नोटिस, लोगों से कहा निर्भीक होकर करें मतदान थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत

Author Picture
Published On: May 11, 2024

—Advertisement—

149 सीआरपीसी के तहत जारी व्यक्ति को दिया गया नोटिस, लोगों से कहा निर्भीक होकर करें मतदान थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत

संवाददाता- अरुण कुमार शर्मा 

(कोन/सोनभद्र)– कोन थाना क्षेत्र के कोन थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत, हेड कांस्टेबल त्रिभुवन यादव, कांस्टेबल पन्ना लाल यादव ने प्राथमिक विद्यालय कचनरवा बुथ का निरीक्षण किया और 149 सीआरपीसी के तहत ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला- लौकवाखाड़ी के दुधनाथ पुत्र हरिनाथ ,जयकुमार पुत्र द्वारिका जायसवाल, आशीष कुमार पुत्र गोपाल जयसवाल,को नोटिस दिया वहीं पीड़ित व्यक्ति खरपत मुसहर पुत्र भगवान दास और मौके पर मौजूद लोगों से थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र के मतदाता लोकसभा चुनाव में निर्भीक होकर मतदान करें.

मतदान आपका अधिकार है और आप इसके लिए स्वतंत्र हैं. किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी. प्रशासन निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान कराने को लेकर पूरी तरह से तैयार है. मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसको लेकर हम लोग काफी मुस्तैद और सजग हैं. अधिक से अधिक लोग मतदान करें. इसको लेकर हम लोग लगातार लोगों के बीच जाकर जागरुकता कर रहे हैं मौके पे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राज नारायण भारती उर्फ़ राजू, रंजीत कुमार, अरुण कुमार शर्मा,विकास रघुवंशी , अन्य लोग मौजूद थे।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X