—Advertisement—

हडसन नदी में क्रैश हुआ प्‍लेन, बर्फीले पानी में तैरकर सभी ने बचाई जान, हुआ 17 साल पहले जैसा चमत्‍कार

Author Picture
Published On: March 18, 2026

—Advertisement—

होमदुनियाअमेरिका

हडसन में क्रैश हुआ प्‍लेन, बर्फीले पानी में तैरकर क्रू-पैसेंजर्स ने बचाई जान

Last Updated:

लॉन्‍ग आइलैंड से टेकऑफ हुआ प्‍लेन सोमवार को न्‍यूयॉर्क की हडसन नदी में क्रैश हो गया. क्रैश में चमात्‍कारिक तौर पर प्‍लेन में सवार पैसेंजर, पायलट और क्रू की जान बच गई. सभी ने बर्फीले पानी में तैरकर अपनी जान बचाई. कुछ ऐसा ही हादसा 2009 में हडसन नदी में हुआ था, जिसमें 160 लोग सुरक्षित बच गए थे.

Zoom

Plane Crash: न्यूयॉर्क में सोमवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते उस समय टल गया, जब लॉन्ग आइलैंड से उड़ान भरने वाला एक प्‍लेन इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान बर्फ से जमी हडसन नदी में क्रैश हो गया. राहत की बात यह रही कि प्‍लेन में सवार पायलट और यात्री दोनों ने चमत्कारिक रूप से अपनी जान बचा ली और बर्फीले पानी में तैरकर सुरक्षित किनारे तक पहुंच गए. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार, सेसना 172 सिंगल-इंजन प्‍लेन में दो लोग सवार थे. यह हादसा रात करीब 8 बजे न्यूयॉर्क स्टुअर्ट इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पूर्वी हिस्से में हुआ. बताया जा रहा है कि प्‍लेन लॉन्ग आइलैंड के मैकआर्थर एयरपोर्ट, रॉनकोंकोमा से शाम करीब 6:55 बजे उड़ा था और लगभग एक घंटे बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

प्‍लेन क्रैश को लेकर रिपोर्ट्स में सामने आईं ये बातें…

  1. प्‍लेन न्यूबर्ग-बीकन ब्रिज के दक्षिणी हिस्से के पास पहुंचा ही था कि अचानक उसमें पावर की समस्या आ गई.
  2. इंजन फेल होने के बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन प्‍लेन सीधे हडसन नदी में जा गिरा.
  3. हादसे के बाद शुरुआती समय में रेस्क्यू टीमों को प्‍लेन का सटीक स्थान नहीं मिल पाया. बाद में न्यूबर्ग इलाके में उसे खोज निकाला गया.
  4. मिडिल होप फायर डिपार्टमेंट द्वारा जारी तस्वीरों में प्‍लेन हडसन नदी में तैरती बर्फ की चट्टानों के बीच आधा डूबा हुआ दिखाई दिया है.
  5. टक्कर के बाद भी पायलट और यात्री होश में थे. दोनों ने तुरंत प्‍लेन से बाहर निकलने का फैसला किया और जमा देने वाली ठंड के बावजूद बर्फीले पानी में तैरकर किनारे तक पहुंचे.
  6. वहां से इमरजेंसी मेडिकल सर्विस की टीम ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों का कहना है कि दोनों को मामूली चोटें आई हैं और वे पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे.
  7. फिलहाल एफएए और संबंधित एजेंसियां इस दुर्घटना की जांच कर रही हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इंजन फेल होना हादसे की बड़ी वजह हो सकता है. हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही असली कारण स्पष्ट होगा.

शुक्र है कि न्यूबर्ग के पास बर्फीली लैंडिंग करने वाले इस सिंगल-इंजन प्‍लेन के पायलट और यात्री को सुरक्षित ढूंढ लिया गया है. दोनों को केवल हल्की चोटें आई हैं. यह सेफ लैंडिंग को हडसन पर एक और चमत्कार है – कैथी होचुल, न्यूयॉर्क की गवर्नर

क्‍या है मिरेकल ऑन द हडसन, जिसका गर्वन होचुल ने किया है जिक्र?
गौरतलब है कि गवर्नर होचुल ने 2009 के मशहूर ‘मिरेकल ऑन द हडसन’ हादसे का जिक्र किया, जब एक यात्री प्‍लेन ने टेकऑफ के तुरंत बाद दोनों इंजन फेल होने पर हडसन नदी में लैंडिंग की थी और सभी 160 लोग सुरक्षित बच गए थे. अमेरिकी सांसद पैट रयान के अनुसार, उनका कार्यालय इस घटना पर नजर बनाए हुए है. उन्होंने कहा कि स्थानीय अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं और दोनों यात्रियों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X