—Advertisement—

सोनू सूद के बाद नागार्जुन हुए ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के फैन, बोले- ये फिल्म बदलेगी सिनेमा का खेल!

Author Picture
Published On: March 23, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अब तक 761 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है. फिल्म में रणवीर सिंह ने एक बार फिर साबित किया कि वह हिट की गारंटी बन चुके हैं. सुपरस्टार की इस फिल्म की इडंस्ट्री से जुड़े लोग दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं. अब तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन ने रणवीर और आदित्य धर की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस का इतिहास रच दिया है. ये फिल्म अब बड़ी ग्लोबल भारतीय ब्लॉकबस्टर बन चुकी है.फिल्म 4 दिन में ही ₹761 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी हैं.

नई दिल्ली. आदित्य धर के निर्देशन में बनी जबरदस्त स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस तोबड़तोड़ कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है. रिलीज़ के महज़ चार दिनों के अंदर फिल्म ने 761 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. अब फिल्म को लेकर साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने अपनी राय जाहिर की है.

नागार्जुन ने तारीफ में पढ़े कसीदें

हाल ही में सोनू सूद ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर आदित्य धर की फिल्म की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने लिखा था कि फिल्म्स के लिए बहुत सम्मान, जिन्होंने हमें याद दिलाया कि बेहतरीन सिनेमा सिर्फ आपको रोमांचित ही नहीं करता, बल्कि आपका दिल भी जीत लेता है. बहुत बढ़िया, मेरे भाई’. अब साउथ सुपरस्टार
नागार्जुन ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं. उन्होंने कहा कि ये फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि फिल्म बनाने के तरीके को भी बदलने वाली है.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X