—Advertisement—

सोनू निगम ने फैंस को दिया सरप्राइज, ‘धुंरधर’ का गाना सुनते देख खुद पहुंचे पास, वीडियो वायरल

Author Picture
Published On: April 26, 2026

—Advertisement—

सिंगर सोनू निगम के फैंस की तादाद बहुत बड़ी है और इसका सबूत एक वायरल वीडियो है. यह वीडियो नीदरलैंड्स का है, जहां सोनू निगम रॉटरडैम में अपने कॉन्सर्ट के लिए जा रहे थे. वीडियो में दिख रहा है कि सोनू अपनी गाड़ी में बैठे हैं और मुस्कुरा रहे हैं, तभी उन्हें सुनाई देता कि उनके आगे चल रही एक गाड़ी में कुछ लड़के ‘धुरंधर’ से उनका गाना ‘ये इश्क इश्क’ जोर-जोर से बजा रहे हैं. वीडियो में आगे सोनू निगम कहते हैं, “मेरा गाना सुन रहे हैं, उनको पता नहीं कि पीछे मैं खड़ा हूं क्योंकि हमारे शो पे आ रहे हैं ना ये.” यह कहने के बाद सोनू ने अपने यंग फैंस को एक ऐसा सरप्राइज दिया, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी. सोनू ने अपने ड्राइवर से कहा कि गाड़ी उनके पास ले जाएं और फिर उन्होंने अपनी विंडो नीचे कर दी. जैसे ही फैंस ने देखा कि सोनू निगम उनकी गाड़ी के पास हैं, वे खुशी से हाथ हिलाने लगे और मुस्कुराने लगे. सोनू ने वीडियो के आखिर में कहा, “सो स्वीट.” इस खुशमिजाज वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सोनू ने लिखा, “जब आप देखते हैं कि आपके दर्शकों के लिए आपका कॉन्सर्ट उनकी गाड़ी में ही शुरू हो गया है.”सिंगर सोनू निगम के फैंस की तादाद बहुत बड़ी है और इसका सबूत एक वायरल वीडियो है. यह वीडियो नीदरलैंड्स का है, जहां सोनू निगम रॉटरडैम में अपने कॉन्सर्ट के लिए जा रहे थे. वीडियो में दिख रहा है कि सोनू अपनी गाड़ी में बैठे हैं और मुस्कुरा रहे हैं, तभी उन्हें सुनाई देता कि उनके आगे चल रही एक गाड़ी में कुछ लड़के ‘धुरंधर’ से उनका गाना ‘ये इश्क इश्क’ जोर-जोर से बजा रहे हैं. वीडियो में आगे सोनू निगम कहते हैं, “मेरा गाना सुन रहे हैं, उनको पता नहीं कि पीछे मैं खड़ा हूं क्योंकि हमारे शो पे आ रहे हैं ना ये.” यह कहने के बाद सोनू ने अपने यंग फैंस को एक ऐसा सरप्राइज दिया, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी. सोनू ने अपने ड्राइवर से कहा कि गाड़ी उनके पास ले जाएं और फिर उन्होंने अपनी विंडो नीचे कर दी. जैसे ही फैंस ने देखा कि सोनू निगम उनकी गाड़ी के पास हैं, वे खुशी से हाथ हिलाने लगे और मुस्कुराने लगे. सोनू ने वीडियो के आखिर में कहा, “सो स्वीट.” इस खुशमिजाज वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सोनू ने लिखा, “जब आप देखते हैं कि आपके दर्शकों के लिए आपका कॉन्सर्ट उनकी गाड़ी में ही शुरू हो गया है.”  

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X