—Advertisement—

,

सोनभद्र :सीएससी संचालकों पर बड़ी कार्रवाई, नियमों की अनदेखी पर 110 जन सेवा केंद्र बंद।

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: January 10, 2026

—Advertisement—

सोनभद्र :सीएससी संचालकों पर बड़ी कार्रवाई, नियमों की अनदेखी पर 110 जन सेवा केंद्र बंद। सोनभद्र जनपद में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालकों के खिलाफ जिला प्रशासन और आईटी मंत्रालय के निर्देश पर सख्त रुख अपनाया गया है। सीएससी के जिला प्रबंधक अभय कुमार गोंड ने बताया कि जिले में मानक के अनुरूप कार्य न करने वाले 110 जन सेवा केंद्रों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

जिला प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई उन केंद्रों पर की गई है जहाँ भारत सरकार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा निर्धारित प्रॉपर ब्रांडिंग (CSC का बोर्ड) और रेट चार्ट (सेवाओं की मूल्य सूची) प्रदर्शित नहीं थी। कहाकि जिले में केवल वही सेंटर संचालित हो सकेंगे जो पारदर्शिता के साथ काम करेंगे। जिन केंद्रों पर प्रॉपर ब्रांडिंग नहीं है और रेट लिस्ट नही लगी है, उन्हें चिन्हित कर बंद किया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।”

इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं के नाम पर होने वाली अतिरिक्त वसूली से बचाना और केंद्रों की पहचान को स्पष्ट करना है। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी संचालक ने अनिवार्य ब्रांडिंग और रेट लिस्ट में कोताही बरती, तो उनका सेंटर बिना किसी पूर्व सूचना के निरस्त कर दिया जाएगा।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X