—Advertisement—

,

सोनभद्र में चक्रवर्ती सम्राट राजा सुहेलदेव जी के जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: February 2, 2025

—Advertisement—

सोनभद्र में चक्रवर्ती सम्राट राजा सुहेलदेव जी के जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया |

सोनभद्र, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जनपद सोनभद्र द्वारा आयोजित चक्रवर्ती सम्राट राजा सुहेलदेव की जयंती समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष और मिर्जापुर मंडल प्रभारी राजेश यादव तथा प्रदेश संगठन मंत्री पूर्वांचल राजेंद्र पटेल काका ने सम्राट राजा सुहेलदेव के जीवन और उनके योगदान पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।

राजेश यादव ने अपने संबोधन में राजा सुहेलदेव को एक महान योद्धा और समाज के प्रति उनके योगदान के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सम्राट सुहेलदेव ने न केवल समाज की एकता और अखंडता को बनाए रखा, बल्कि भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए। उनका जीवन संघर्ष और समर्पण से भरा हुआ था। उनकी विजयों से प्रेरणा लेकर समाज को एकजुट करने की आवश्यकता है।प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र पटेल ने राजा सुहेलदेव के संघर्षमयी जीवन को ध्यान में रखते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ अपनी सेनाओं का नेतृत्व नहीं किया, बल्कि समाज में व्याप्त असमानता और भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में भी काम किया। उन्होंने अपने समय में समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा की और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल किया। उनकी राजनीति और युद्धनीति आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है।इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मनोज देव पांडे ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सभी कार्यकर्ताओं से राजा सुहेलदेव के मार्गदर्शन को आत्मसात कर समाज में बदलाव लाने का आह्वान किया। वही दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा अध्यक्ष अजय गुप्ता ने विंढ़मगंज मे भी चक्रवर्ती महाराज सुहेलदेव जी के जन्मदिन के अवसर पर गरीब व वृद्ध जनों के बीच महाराजा सुहेलदेव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें मिठाई खिलाया तत्पश्चात सभी के बीच में मिष्ठान एक दूसरे को खिलाया गया और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए गुप्ता ने बताया कि महाराजा सुहेलदेव की इस जन्मदिन के अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी हर गांव में जाकर गरीबों को मदद करेगी तथा सरकार के योजनाओं का भी उन्हें लाभ पहुंचाने की पूरी कोशिश करेगी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग उपस्थित रहे और सम्राट सुहेलदेव के जीवन और उनके योगदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर मिर्जापुर मंडल प्रमुख महासचिव विकास प्रजापति,प्रमुख महासचिव अनुराग बियार,रामजी पाठक,बाबूलाल मौर्य,अशोक कुमार,विजेंद्र मिश्रा,शाहिद अली, शेषमणि भारती,कमलेश यादव, अजहरुद्दीन,जवाहर जायसवाल, तथा दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा अध्यक्ष अजय गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत कुमार चौबे ब्लॉक उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह, ग्राम बुटबेढ़वा विंढ़मगंज प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता हीरामन राम पासवान,संजीत कुमार,तुफैल अहमद, बृज किशोर सिंह,ओम कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत कुमार चौबे,रवि सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X