—Advertisement—

सेलिना जेटली ने जिस भाई के लिए लगाई गुहार, उसी ने अब फेर लिया मुंह, ठुकराई मदद, बहन से नहीं करना चाहता बात

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

सेलिना जेटली के भाई विक्रांत जेटली यूएई जेल में हैं. सेलिना ने भाई की मदद के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और याचिका दायर की थी. बीते सोमवार को कोर्ट ने इस याचिका को बंद कर दिया. अदालत को जानकारी दी गई कि एक्ट्रेस के भाई उनसे किसी भी तरह की कोई मदद नहीं लेना चाहते हैं और न ही उनसे किसी प्रकार का कोई कॉन्टैक्ट करना चाहते हैं. विक्रांत जेटली ने पत्नी को कानूनी फैसलों का हक देते हुए कहा कि उनकी बहन उनसे जुड़े फैसले नहीं ले सकती हैं.

Zoom

सेलिना जेटली के भाई ने मदद लेने से इनकार कर दिया है.

नई दिल्ली. सेलिना जेटली के भाई विक्रांत जेटली यूएई के जेल में कैद हैं. एक्ट्रेस ने भाई की मदद की हर मुमकिन कोशिश की. उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और मदद की याचिका दायर की थी, लेकिन अब कोर्ट ने सेलिना जेटली की याचिका का निपटारा करते हुए इसे बंद कर दिया है. दिल्ली हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत जेटली ने अपनी बहन सेलिना से संपर्क करने से इनकार कर दिया है और वो उनसे किसी तरह की कोई मदद नहीं लेना चाहते हैं.

यह मामला उस वक्त चर्चा में आया था जब सेलिना जेटली ने अपने भाई को लेकर चिंता जताते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था. याचिका में कहा गया था कि उनके भाई को दुबई के एक मॉल से कथित तौर पर हिरासत में लिया गया, जिसके बाद लंबे समय तक परिवार को उनकी स्थिति और आरोपों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई. बाद में यह सामने आया कि उन्हें अबू धाबी के एक डिटेंशन सेंटर में रखा गया है.

सेलिना के भाई ने ठुकराई एक्ट्रेस की मदद

इस बीच अभिनेत्री ने भारत सरकार से भी मदद की गुहार लगाई थी. उन्होंने विदेश मंत्रालय के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ यूएई स्थित भारतीय दूतावास से भी संपर्क किया. जब उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तब उन्होंने अदालत का रुख किया था. अब इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने याचिका बंद कर दी है. अदालत को बताया गया कि एक्ट्रेस के भाई विक्रांत उनसे कोई मदद नहीं लेना चाहते हैं.

कोर्ट ने बंद की सेलिना जेटली की याचिका

इस जानकारी के सामने आने के बाद अदालत ने मामले को निपटा दिया, हालांकि केंद्र सरकार को यह निर्देश दिया गया है कि वह विक्रांत जेटली के साथ संपर्क बनाए रखे और कानून के तहत हर संभव सहायता उपलब्ध कराए. सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत जेटली ने कहा है कि उनके कानूनी मामलों से जुड़े सभी फैसले उनकी पत्नी चारुल जेटली से परामर्श के बाद ही लिए जाने चाहिए.

विक्रांत जेटली ने पत्नी को दिए कानूनी फैसलों के हक

अदालत को मिली जानकारी के मुताबिक विक्रांत का कहना है कि उनसे जुड़े फैसले लेने का हक उनकी पत्नी चारुल जेटली का है न कि बहन सेलिना का. इसके साथ ही विक्रांत जेटली ने बहन सेलिना जेटली से किसी भी तरह का कोई संपर्क रखने से साफ मना कर दिया है.अदालत को जानकारी दी गई कि यूएई में भारतीय अधिकारियों की ओर से विक्रांत जेटली को कांसुलर एक्सेस की सुविधा प्रदान कर दी गई है. यानी भारतीय दूतावास के अधिकारी उनसे मिल सकते हैं और उनकी स्थिति की जानकारी ले सकते हैं.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X