—Advertisement—

सेक्शुअल हैरसमेंट केस में डायरेक्ट को बड़ा झटका, वकील ने बीच में छोड़ा केस, अब जमानत को तरसा फिल्ममेकर

Author Picture
Published On: April 4, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

मलयालम फिल्म निर्माता रंजीत बालकृष्णन पर लगे यौन शोषण के आरोपों ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. इस बीच उनके वकील मोहम्मद सियाद ने केस से खुद को अलग कर लिया है. सियाद ने बताया कि आईसीसी से जुड़े होने के कारण उठे विवाद के चलते उन्होंने यह फैसला लिया और रंजीत के परिवार को नया वकील खोजने की सलाह दी है. फिलहाल रंजीत 14 दिनों तक के लिए पुलिस कस्टडी में हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रंजीत पर सेक्शुअल हैरसमेंट का आरोप है.

नई दिल्ली. मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माता रंजीत बालकृष्णन पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी महिला ने फिल्म निर्माता पर संगीन आरोप लगाए जिसके बाद उन्हें पुलिस कस्टडी में भी लिया गया था. इसी बीच उनके वकील मोहम्मद सियाद ने इस केस से खुद को अलग करने का फैसला लिया है, जिससे यह मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया है.

रंजीत के वकील मोहम्मद सियाद ने ऑनमनोरमा के साथ बात करते हुए कहा, ‘कई प्रोडक्शन हाउस के लीगल एडवाइजर के तौर पर, मैं कई इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी (ICC) का सदस्य रहा हूं, जिसमें इस केस से जुड़ी फिल्म की ICC भी शामिल है. यह ध्यान देने वाली बात है कि शूटिंग के दौरान शिकायतकर्ता ने कभी भी उत्पीड़न का आरोप नहीं लगाया, न ही वह कभी ICC के पास गई’.

रंजीत के वकील ने छोड़ा केस

मोहम्मद सियाद का इस्तीफा उस दिन आया जब उन्होंने रंजीत की ओर से जमानत याचिका भी दायर की थी. बताया जा रहा है कि याचिका में दावा किया गया है कि अभिनेत्री ने शूटिंग के दौरान फिल्म निर्माता के साथ मतभेद के चलते उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया.

एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर पर लगाया सेक्सुअल हैरसमेंट का आरोप

इस हफ्ते की शुरुआत में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस ने रंजीत पर फिल्म सेट पर यौन शोषण की कोशिश का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया. पुलिस के मुताबिक, शिकायत कोच्चि सिटी पुलिस के पास दर्ज कराई गई थी. महिला ने आरोप लगाया कि शूटिंग के दौरान रंजीत ने उसे एक कारवैन में बुलाया और यौन शोषण की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की.

मामले पर बात करते हुए कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर एस कलिराज महेश कुमार ने बताया कि अभिनेत्री की शिकायत के बाद एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई. उन्होंने यह भी कहा कि रंजीत की गिरफ्तारी से पहले आरोपों की गुप्त रूप से जांच की गई थी. उन्होंने कहा कि इस मामले को पूरी तरह संजीदगी से लिया जा रहा है क्योंकि किसी भी महिला के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए खासकर के वर्कप्लेस पर. रंजीत के 14 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X