Last Updated:
80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ने शादी और बच्चों के बाद फिल्मों में कदम रखकर उस दौर की दकियानूसी सोच को चुनौती दी. मशहूर हीरोइन की बेटी होने के बावजूद उन्होंने अपनी मां की गंभीर इमेज के उलट ‘बोल्ड’ और निडर किरदारों को चुना. ‘अंदर बाहर’ और ‘100 डेज’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अपने विवादित फोटोशूट्स और बेबाक अंदाज के लिए जानी गईं. प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी और इमरान खान जैसे दिग्गजों के साथ उनके कथित अफेयर भी काफी चर्चा में रहे.
एक्ट्रेस ने शादी के बाद डेब्यू किया था.
नई दिल्ली: 80 के दशक के हिंदी सिनेमा में एक अनलिखा नियम था कि शादी और बच्चों के बाद हीरोइनों का करियर लगभग खत्म मान लिया जाता था. लेकिन मुनमुन सेन ने इस रूढ़िवादी सोच को न सिर्फ चुनौती दी, बल्कि उसे पूरी तरह से बदल कर रख दिया. 28 मार्च को जन्मीं मुनमुन एक ऐसे राजघराने से ताल्लुक रखती थीं जहां फिल्मों में जाना आम बात नहीं थी. उनकी मां, महान एक्ट्रेस सुचित्रा सेन भी नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी इस चकाचौंध का हिस्सा बने. फिर भी, दो बच्चों की मा बनने के बाद मुनमुन ने अपनी पहचान बनाने की ठानी. अपने पति के मदद से उन्होंने कैमरे का सामना किया और देखते ही देखते इंडस्ट्री की ‘बोल्ड बाला’ बन गईं. उनकी पहली ही फिल्म ‘अंदर बाहर’ ने तहलका मचा दिया था, जहां उनके मॉडर्न और बेबाक अंदाज ने रातों-रात उन्हें सुर्खियों में ला दिया.
मुनमुन सेन की खासियत यह थी कि उन्होंने कभी भी ‘गर्ल नैक्स्ट डोर’ वाली इमेज में खुद को कैद नहीं किया. जहां उनकी मां सुचित्रा सेन अपनी गंभीर और शालीन इमेज के लिए जानी जाती थीं, वहीं मुनमुन ने अपनी बोल्डनेस और निडरता से बंगाल से लेकर बॉलीवुड तक सबको चौंका दिया. ‘100 डेज’, ‘जख्मी दिल’ और ‘शीशा’ जैसी फिल्मों में उनके किरदारों ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई. उस दौर में उनके फोटोशूट्स को लेकर काफी विवाद भी हुए और उन पर अश्लीलता फैलाने के आरोप तक लगे, लेकिन मुनमुन ने कभी परवाह नहीं की. वे मैगजीन्स के लिए बेहद सेंसेशनल पोज देती थीं, जिसने उन्हें 80 और 90 के दशक की सबसे चर्चित और लोकप्रिय हीरोइनों की कतार में खड़ा कर दिया.
विवादों में रही निजी जिंदगी
सिर्फ फिल्मी पर्दे पर ही नहीं, मुनमुन की निजी जिंदगी भी हमेशा गॉसिप कॉलम की जान बनी रही. उस दौर में उनके अफेयर की चर्चाएं क्रिकेट के मैदान से लेकर बॉलीवुड की गलियों तक आम थीं. उनका नाम पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के साथ-साथ कई बड़े प्रोड्यूसर्स से भी जोड़ा गया. दिलचस्प बात यह थी कि ये खबरें तब उड़ रही थीं, जब वे शादीशुदा थीं और दो बच्चियों की मां थीं. हालांकि, मुनमुन ने बड़ी बेबाकी से इन अफवाहों का सामना किया और इमरान खान को हमेशा अपना सिर्फ एक अच्छा दोस्त बताया. मुनमुन सेन का पूरा सफर यह सिखाता है कि अगर आपमें अपनी शर्तों पर जीने का हौसला है, तो समाज के बनाए कोई भी नियम आपकी उड़ान नहीं रोक सकते.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें


