Last Updated:
Low Investment High Profit Business Idea: अगर आप भी कम इन्वेस्टमेंट में हाई प्रॉफिट देने वाला बिजनेस आइडिया ढूंढ रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. इस खबर में हम आपको एक ऐसे स्टार्टअप के बारे में बताएंगे जिसे आप सिर्फ 50 हजार रुपए की लागत से शुरू कर सकते हैं. यह बिजनेस आपको 2 महीने में ही अच्छी इनकम देने लगेगा. आइए जानते हैं कौनसा है ये फायदेमंद स्टार्टअप आइडिया.
फिरोजाबाद: अगर आप भी कम इन्वेस्टमेंट में ज्यादा प्रॉफिट देने वाला बिजनेस आइडिया ढूंढ रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. हम आपको एक ऐसे स्टार्टअप के बारे में बताएंगे जिसे आप सिर्फ 50 हजार रुपए की लागत से शुरू कर सकते हैं. आइए जानते हैं कौनसा है ये फायदेमंद स्टार्टअप आइडिया (Business Idea).
अगर आप कम बजट में ऐसा काम ढूंढ रहे हैं जिसमें जल्दी कमाई शुरू हो जाए, तो फिरोजाबाद की चूड़ियों का बिजनेस आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.
50 हजार में शुरू करें चूड़ियों का बिजनेस
फिरोजाबाद की मशहूर चूड़ी मार्केट गली बोरान में चूड़ी का व्यापार करने वाले दुकानदार आसिफ बताते हैं कि चूड़ियों का बिजनेस शुरू करना बेहद आसान है. बस शख्स को चूड़ियों के साइज और मैचिंग की सही जानकारी होनी चाहिए. उनके अनुसार कोई भी व्यक्ति यह काम पचास हजार से एक लाख रुपए के बजट में आराम से शुरू कर सकता है.
इस बजट में आप अलग-अलग साइज और डिजाइन की चूड़ियां अपनी दुकान में रख सकते हैं. इसके साथ ही सीजन के अनुसार स्टॉक रखना जरूरी होता है. जैसे-जैसे सीजन बदलता है, उसी के अनुसार कलर और डिजाइन भी बदलने पड़ते हैं ताकि ग्राहक बार-बार दुकान पर आए और बिक्री बनी रहे.
आसिफ बताते हैं कि फिरोजाबाद में हर तरह की चूड़ियां बेहद कम दाम पर होलसेल में मिलती हैं. इन्हें खरीदकर आसानी से किसी भी शहर या कस्बे में अपना चूड़ी का व्यापार शुरू किया जा सकता है.
2 महीने में शुरू हो जाती है अच्छी कमाई
व्यापारी के अनुसार चूड़ियों के व्यापार में सबसे महत्वपूर्ण है सही साइज की पहचान और रंगों की मैचिंग. चूड़ियों में मुख्य रूप से चार साइज मिलते हैं. सभी साइज और अच्छे कलर विकल्प रखने से माल जल्दी बिकता है.
आसिफ का कहना है कि अगर कोई नया व्यक्ति यह बिजनेस शुरू करता है तो शुरू में 1 या 2 महीने तक समय लगता है. लेकिन लगभग 2 महीने के अंदर बिक्री सेट हो जाती है और कमाई शुरू हो जाती है. सही ग्राहक और सही माल होने पर यह व्यापार लगातार बढ़ता जाता है.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें


