—Advertisement—

साल भर डेटिंग के बाद सान्या मल्होत्रा-ऋषभ शर्मा का हुआ ब्रेकअप, इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

Author Picture
Published On: April 8, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा और मशहूर सितार वादक ऋषभरिखीराम शर्मा के ब्रेकअप की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. खबरों की मानें, तो दोनों ने लगभग एक साल की डेटिंग के बाद अलग होने का फैसला किया. हालांकि, कपल ने कभी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था, लेकिन इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद इनके ब्रेकअप की चर्चा तेज हो गई है. कहा जा रहा है कि ऋषभ अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. सान्या मल्होत्रा जल्द ही फिल्म ‘टोस्टर’ में नजर आएंगी, जबकि ऋषभ अपने ग्लोबल म्यूजिक कॉन्सर्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सान्या मल्होत्रा-ऋषभ शर्मा की सीक्रेट लव स्टोरी खत्म हुई.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा और मशहूर सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा के बीच चल रहे सीक्रेट अफेयर की खबरों पर अब विराम लग गया है. चर्चा है कि एक साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने अब अपनी राहें जुदा कर ली हैं. हालांकि सान्या और ऋषभ ने कभी भी मीडिया के सामने अपने प्यार का इजहार नहीं किया था, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी बढ़ती नजदीकियों ने फैंस को शक करने का पूरा मौका दिया था. अब खबर आ रही है कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसे डिजिटल जमाने में ब्रेकअप की पक्की मुहर माना जाता है. रिपोर्ट्स की मानें, तो ऋषभ अब अपनी जिंदगी में आगे भी बढ़ चुके हैं, लेकिन उन्होंने भी अपनी नई लाइफ को काफी प्राइवेट ही रखा है.

सान्या-ऋषभ के रिश्ते की शुरुआत साल 2025 की शुरुआत में हुई थी, जब इंटरनेट पर इनकी कुछ चोरी-छिपे खींची गई तस्वीरें वायरल हुई थीं. एक रेडिट यूजर ने सान्या और ऋषभ की एक ही लोकेशन की फोटो शेयर करके हलचल मचा दी थी, जिसमें ऋषभ फैंस के साथ पोज दे रहे थे और सान्या ठीक उनके पीछे खड़ी नजर आ रही थीं. इसके बाद, कई मौकों पर दोनों को एक ही इवेंट में देखा गया, हालांकि वे हमेशा कैमरा से बचते रहे और अलग-अलग एंट्री-एग्जिट लेते रहे. फैंस का दावा था कि दिसंबर 2024 से ही इनके बीच कुछ खास पक रहा है. उन्होंने पूरी कोशिश की कि इनका रिश्ता लाइमलाइट से दूर रहे, लेकिन लगातार हो रही स्पॉटिंग्स और अब अचानक आई अनफॉलो की खबर ने सारी सच्चाई बयां कर दी है.

‘टोस्टर’ को लेकर चर्चा में नेटफ्लिक्स फिल्म
दोनों सितारे ब्रेकअप की खबरों के बीच अब अपने-अपने करियर पर पूरा ध्यान दे रहे हैं. सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी अगली नेटफ्लिक्स फिल्म ‘टोस्टर’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वे राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी. यह फिल्म इसी महीने 15 अप्रैल को रिलीज होगी, जिसे लेकर सान्या काफी रोमांचित हैं. दूसरी तरफ, ऋषभ रिखीराम शर्मा संगीत की दुनिया में अपना नाम रोशन कर रहे हैं. वे ‘सितार फॉर मेंटल हेल्थ’ नाम से दुनिया भर में कॉन्सर्ट्स कर रहे हैं, जहां वे शास्त्रीय संगीत के जरिए मानसिक शांति का मैसेज फैला रहे हैं. भले ही इनकी लव स्टोरी अधूरी रह गई हो, लेकिन दोनों ही कलाकार अपने काम के जरिए फैंस का दिल जीतना जारी रखे हुए हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X