—Advertisement—

सागोबांध में 10 किलोमीटर पैदल यात्रा के बीच 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य कलशशोभयात्रा में उमड़ी आस्था –

Author Picture
Published On: April 8, 2024

—Advertisement—

सागोबांध में 10 किलोमीटर पैदल यात्रा के बीच 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य कलशशोभयात्रा में उमड़ी आस्था — —

प्रकृति ने अनुकूल मौसम कर आस्था को चार चांद लगाया — —

जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी  सोनभद्र — —-

दुद्धी सोनभद्र तहसील अन्तर्गत बभनी थाना क्षेत्र पांगन नदी तट स्थित शिवमन्दिर परिसर सागोबांध में चार दिवसीय दिनांक 7 अप्रैल से 10 अप्रैल भव्य 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का प्रथम दिन पैदल 10 किलोमीटर कलश शोभायात्रा आस्था के साथ ग्राम पंचायत क्षेत्र होते हुए सागोबांध बाजार होकर 24 कुंडी यज्ञ शाला स्थल पहुंचा l

कलश शोभा यात्रा में हजारों महिलाए आस्था के साथ सिर पर कलश धारण कर गायत्री संगीतमय कलश यात्रा गीत ” आओ आओ सुहागन नारि कलश सिर धारण करो ” आदि गाते हुए, हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे जग सुधरेगा, 21वीं सदीं उज्जवल भविष्य, गायत्री माता की जय भारत माता की जय आदि गगन भेदी नारों के बीच आस्था का जन सैलाब सड़कों पर पैदल यात्रा में सम्मिलित रहा | जगह-जगह पीने के पानी की व्यवस्था व्यापारियों द्वारा की गई थी |

कलश शोभा यात्रा में जिलाट्रस्ट्री डॉक्टर हर्षवर्धन प्रजापति, गायत्री परिवार तहसील दुद्धी क्षेत्र प्रमुख जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी,ब्लॉक प्रमुख पन्ना लाल कुशवाहा, प्रज्ञामंडल दुद्धी प्रमुख जीवन राम चन्द्रवंशी,प्रज्ञामंडल विंढमगंज प्रमुख उमेश जायसवाल, प्रज्ञामंडल नगवा प्रमुख शिवकुमार, प्रज्ञामंडल मीठीनिया आदि के बीच कार्यक्रम संयोजक प्रज्ञामंडल सागोबांध गायत्री परिजनों द्वारा पूरा क्षेत्र गायत्री परिवार मय हो गया | कलश यात्रा डफली और शंख की ध्वनि के बीच शिव शंकर जायसवाल, हुलास यादव आदि द्वारा कलश यात्रा संगीतमय गीत गाया गया |

सागोबांध मुख्य संरक्षक गोपाल प्रसाद गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि, अध्यक्ष प्रज्ञामंडल डॉक्टर रामनाथ प्रजापति, उपाध्यक्ष रमेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार,उपकोषाध्यक्ष गणेश साव, सचिव जगदीश्वर प्रसाद,महामंत्री नारायण साव, महिला मण्डल अध्यक्ष इन्द्रिमणी देवी समस्त सदस्यगण संजय कुमार,अजीत, जमुना प्रसाद,रामनारायण यादव,जमुना प्रसाद, सीताराम प्रजापति, बंसीलाल, श्याम कुमार आदि हजारों लोंग मौजूद रहें l राष्ट्रीय जागरण का यह 24 कुण्डीय यज्ञ कार्यक्रम कलश यात्रा उपरांत पूजन कर कलश स्थापना के बाद आरती उपरांत भंडारे का भव्य अमृताशन प्रसाद भोग गायत्री परिजनों एवं ग्राम वासियों द्वारा लगाया गया | शांति सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बभनी थाने के प्रभारी निरीक्षक सहित हमराही सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे |

Related News
Home
Facebook
Telegram
X