Last Updated:
एक्ट्रेस 10 अप्रैल को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. 15 साल की उम्र में फाल्गुनी पाठक के मशहूर म्यूजिक वीडियो से करियर शुरू करने वाली आयशा ने ‘टार्जन: द वंडर कार’ से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की और फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड जीता. सलमान खान के साथ उनकी फिल्म ‘वॉन्टेड’ आज भी दर्शकों की पसंदीदा है. हालांकि, करियर के सफल दौर में उन्होंने बिजनेस पार्टनर फरहान आजमी से शादी करने और इस्लाम अपनाने के बाद फिल्म जगत को अलविदा कह दिया. वह फिलहाल फिल्मों से दूर अपनी निजी जिंदगी और सामाजिक कामों में पूरी तरह बिजी हैं.
नई दिल्ली: बॉलीवुड की दुनिया में अपनी मासूम मुस्कान और चुलबुले अंदाज से करोड़ों दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस 10 अप्रैल को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. मुंबई के एक मिडिल क्लास फैमिली में जन्मी एक्ट्रेस ने बहुत कम उम्र में ही ग्लैमर की दुनिया में कदम रख दिया था. उनका फिल्मी सफर भले ही छोटा रहा हो, लेकिन उन्होंने अपनी सादगी से दर्शकों पर एक गहरी छाप छोड़ी. हम आयशा टाकिया की बात कर रहे हैं. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

आयशा का अभिनय के प्रति जुनून बचपन से ही दिखने लगा था. उन्होंने महज 5 साल की उम्र में अपनी इच्छा जाहिर कर दी थी कि वह बड़े पर्दे का हिस्सा बनना चाहती हैं. उनकी यह ख्वाहिश तब पूरी हुई जब 15 साल की उम्र में उन्हें मशहूर गायिका फाल्गुनी पाठक के एल्बम ‘मेरी चुनर उड़-उड़ जाए’ में काम करने का मौका मिला, जो रातों-रात सुपरहिट हो गया.(फोटो साभार: IMDb)

फिल्मी करियर की शुरुआत आयशा के लिए किसी सुनहरे सपने जैसी थी. साल 2004 में उन्होंने अजय देवगन के साथ ‘टार्जन : द वंडर कार’ से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की. हालांकि, उनकी पहली साइन की गई फिल्म अभय देओल के साथ ‘सोचा ना था’ थी, लेकिन तकनीकी कारणों से वह बाद में रिलीज हुई. पहली फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

आयशा ने अपने करियर में कई बड़े सितारों के साथ काम किया, जिनमें ‘दिल मांगे मोर’, ‘शादी नंबर 1’ और ‘सलाम-ए-इश्क’ जैसी फिल्में शामिल हैं. उनकी सफलता का ग्राफ तब सबसे ऊपर पहुंचा, जब साल 2009 में वह सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म ‘वॉन्टेड’ में नजर आईं. इस फिल्म ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया और उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया.(फोटो साभार: IMDb)

आयशा का फिल्मी सफर चुनौतियों से भी भरा रहा. उनकी कई फिल्में जैसे ‘पाठशाला’ और ‘दे ताली’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं. उनके अभिनय की तारीफ तो हर जगह होती थी, लेकिन कमर्शियल तौर पर फिल्में असफल साबित हो रही थीं. इसी बीच, उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म ‘मोड़’ में एक गंभीर किरदार निभाकर अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया. (फोटो साभार: IMDb)

जब आयशा का करियर एक स्टेबल था, तभी उन्होंने एक बड़ा निजी फैसला लिया. उन्होंने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन फरहान आजमी से शादी करने का मन बना लिया. यह शादी उनके जीवन का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई, क्योंकि इसके बाद उन्होंने ग्लैमर की चकाचौंध को पूरी तरह से अलविदा कह दिया. (फोटो साभार: IMDb)

शादी के बंधन में बंधने के साथ ही आयशा ने एक और अहम कदम उठाया और इस्लाम धर्म कबूल कर लिया. उन्होंने मीडिया के सामने साफ कहा कि अब उनकी प्राथमिकताएं बदल चुकी हैं. वह अपना पूरा ध्यान परिवार, निजी जिंदगी और सामाजिक कामों पर लगाना चाहती थीं. इस फैसले ने उनके फैंस को थोड़ा हैरान जरूर किया, लेकिन आयशा अपने स्टैंड पर अडिग रहीं.(फोटो साभार: IMDb)

आज आयशा टाकिया अपनी निजी दुनिया में बेहद खुश हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि सिनेमा में वापसी का उनका कोई इरादा नहीं है. 40वें जन्मदिन के इस खास मौके पर फैंस उन्हें उनकी ‘वॉन्टेड’ जैसी यादगार फिल्मों के लिए याद कर रहे हैं और उनके सुखद भविष्य की कामना कर रहे हैं. (फोटो साभार: IMDb)


