—Advertisement—

सर्पदंश से 35 वर्षीय विवाहिता की हुई मौत परिजनों मचा कोहराम

Author Picture
Published On: June 30, 2024

—Advertisement—

सर्पदंश से 35 वर्षीय विवाहिता की हुई मौत परिजनों मचा कोहराम

(दुद्धी) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खजुरी में बीती देर रात्रि 35 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी बलराम कुमार जो भुईया टोला की रहने वाली थी जानकारी के अनुसार बीती रात्रि अपने परिवार जन के साथ खाना पीना कर जमीन पर सोई हुई थी,कि देर रात्रि सांप ने उसके बाएं हाथ में डस लिया, जब उसे किसी के काटने का आभास हुआ,तो उसने उठकर देखा तो घर से बाहर एक करैत साप भागता हुआ दिखा,

जिसे देख महिला चीखने चिल्लाने लगी, जिसकी आवाज सुन आसपास के ग्रामीण व घर वाले पहुचे एवं एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाया जहां चिकित्सक द्वारा इलाज जारी किया गया!सुबह लगभग 3:00 बजे भोर में विवाहिता ने दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई!चिकित्सक द्वारा अस्पताल के मेमो से दुद्धी कोतवाली को सूचना दी गई,उधर अस्पताल से मृतिका का शव परिजन घर ले आये!जब पुलिस अस्पताल में पहुंची तो शव और उसके परिजन नहीं मिले तब पुलिस ने टेलीफोन के माध्यम से जानकारी लिया,तब पता चला की मृतिका का शव घर पर है!पुलिस तत्काल खजूरी गांव में पहुंची और शव को कब्जे में ले पंचनामा कर पीएम करने हेतु, शव विच्छेदन गृह दुद्धी भेजा एवं अग्रिम कार्यवाही में पुलिस जुट गई.!

संवाददाता – रवि कुमार सिंह-(दुद्धी/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) – (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X