—Advertisement—

,

सर्पदंश से सात वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम |

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: July 31, 2025

—Advertisement—

सर्पदंश से सात वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम |

कोन, सोनभद्र।

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चांचीकला के टोला नरहटी में बुधवार की शाम उस समय मातम पसर गया जब सात वर्षीय मासूम बच्ची की सर्पदंश से मौत हो गई।

मृतका की पहचान कमलेश कुमार चौधरी की पुत्री प्रिया कुमारी के रूप में हुई है, जो प्राथमिक विद्यालय तेनुइयादामर में कक्षा 1 की छात्रा थी।

बुधवार शाम करीब 6:00 बजे प्रिया अपने घर के सामने खेल रही थी, तभी एक जहरीले जंतु ने उसे डस लिया। परिजनों के अनुसार, बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे आराम करने के लिए सुला दिया गया, लेकिन वह दोबारा नहीं जागी।

गुरुवार सुबह जब परिजनों ने देखा कि प्रिया नहीं उठ रही है, तो घर में कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही कोन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

प्रिया की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X