—Advertisement—

सरकारी अस्पताल में बेड न मिलने पर टेबल पर लेटा कर शुरू कराया इलाज

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: June 17, 2024

—Advertisement—

सरकारी अस्पताल में बेड न मिलने पर टेबल पर लेटा कर शुरू कराया इलाज

दुध्दी सोनभद्र – स्थानीय तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी मे आज मरीजों को इलाज करने के लिए न समय से डॉक्टर रहते हैं और न ही वहाँ पर बेड की सुविधा उपलब्ध है बीती रात्री करीब 1 बजे समाजवादी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष छात्रसभा अजय यादव जब अपने एक करीबी को लेकर इलाज हेतु सरकारी अस्पताल पहुँचे तो वहाँ के स्थिति का पता चला करीब एक घण्टे तक इधर उधर भटकते रहे डॉक्टर को ढूंढने के लिए जब घण्टों परेशानी के बाद डॉक्टर इलाज चालू किया तो वहाँ पर मरीज़ को लेटने के लिए एक भी बेड उपलब्ध नहीं हुआ किसी तरह ड्रिप लगा कर बैठने वाले टेबल पर अपने मरीज़ का इलाज चालू कराया आज के समय मे सबसे दयनीय स्थिति दुध्दी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है जबकि सरकार के तरफ से झूठे काग़ज़ों पर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़े बड़े दावे किए जाते हैं जबकि हकीकत कुछ और है अजय यादव ने ऊँच अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा की जल्द से जल्द इसे संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करे जिससे गरीब जनता को किसी प्रकार का परेशानी न झेलना पड़े |

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X