—Advertisement—

समाजवादी पार्टी ओबरा विधानसभा के पदाधिकारियों ने जन चौपाल लगाकर की बैठक

Author Picture
Published On: March 6, 2024

—Advertisement—

समाजवादी पार्टी ओबरा विधानसभा के पदाधिकारियों ने जन चौपाल लगाकर की बैठक

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
ओबरा/सोनभद्र।आज दिनांक 6 मार्च 2024 दिन बुधवार को समाजवादी पार्टी ओबरा विधानसभा के दोनों उपाध्यक्ष अशोक यादव व बिपिन सिंह कश्यप ने संयुक्त रूप स्थानीय भलुआ टोला,कुरैश नगर,सेक्टर 10 में पीडीए के लोगों के साथ जन चौपाल लगाकर बैठक की,उनका हाल चाल जाना।जन चौपाल में पीडीए क्या है,पीडीए की रणनीति क्या है,पीडीए को सामाजिक न्याय कैसे मिले,पीडीए को एकजुट कैसे किया जाए,जैसे तमाम मुद्दों पर चर्चा परिचर्चा की गई और आगामी लोक सभा चुनावों में पीडीए की भागीदारी सुनिश्चित की गई।आम जन को संबोधित करते हुए अशोक यादव व बिपिन सिंह कश्यप ने संयुक्त रूप से बताया कि आज देश की जीडीपी पर कर्ज 52% से बढ़कर 58% हो गया है,वहीं विकास दर 7.46% से घटकर 5.9% हो गया है,वित्तीय घाटा 4.5% से बढ़कर 5.8% हो गया है,घरेलू बचत 23% से घटकर 19% हो गया है,राष्ट्रीय कर्ज 58.6 लाख करोड़ से बढ़कर 173 लाख करोड़ हो गया है,शिक्षा पर खर्च 4.6% से 2.9% कर दिया गया है।सरकार देश की जनता को मुंह दिखाने लायक नहीं बची है,जिसकी वजह से सत्ता में बैठे भाजपा के लोग जनता को अपना रिपोर्ट कार्ड बताने की बजाए धार्मिक मुद्दों के बहाने उनका ध्यान भटकाना चाहती है,जहां देश में आर्थिक और सामाजिक संकट बढ़ा है वहीं देश का संविधान खतरे में है,संवैधानिक संस्थाओं को सरकार ने अपने वस में कर लिया है और उनका इस्तेमाल अपनी विफलताओं को छुपाने में कर रही है,आंकड़ों के हिसाब से यदि ऐसा ही चलता रहा तो बहुत ही जल्द हमारा देश और देशवासी गरीबी,भुखमरी का शिकार हो जाएगी,हमारा संविधान इन लोगों द्वारा बदल के रख दिया जायेगा इसलिए हमे और आपको चेतना होगा,खड़ा होना होगा और ऐसे जनविरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा।

पीडीए एक जनभावना है,पीडीए का अर्थ पिछड़े,दलित,अल्पसंख्यक,आदिवासी,औरत के साथ साथ शोषित वंचित अगड़े भी हैं,जिन्हे सामाजिक न्याय की जरूरत है,आज देश की व्यवस्थाओं पर देश के 1फीसदी पूंजीवादियों का कब्जा हो गया है,शोषितों वंचितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है,गरीबों को नष्ट किया जा रहा है,महिलाओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है,बेरोजगारों से उनका रोजगार छीना जा रहा है,भूखों से उनके मुंह का निवाला छीना जा रहा है,69000 शिक्षक अभ्यर्थी आज भी धरनारत हैं उन्हें न्याय मांगने पर मुकदमें और लाठी डंडे से पीटा जा रहा है,800000 पुलिस अभ्यर्थी न्याय की मांग सड़कों पर कर रहे हैं जिनकी आवाज का दमन किया जा रहा है,एनडीए के नेता ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि इन बेरोजगारों को जूतों से पीटना चाहिए जो की निंदनीय और अशोभनीय है फिर भी उत्तर प्रदेश सरकार में उन्हें अगले दिन ही कैबिनेट मंत्री बनाकर सम्मानित किया जाता है जो देश की जनता के जनादेश का खुल्ला मजाक है।आर.ओ.एआरओ की परीक्षाएं रद्द कर बेरोजगारों के साथ अन्याय किया जा रहा है,लाखों लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण के दिन ही कोर्ट भेज दिया गया,जहां न्यायालय में भी उनके साथ इंसाफ नहीं हो पा रहा है,आरक्षण खतरे में है,संविधान खतरे में है,सामाजिक न्याय की बलि चढ़ाई जा रही है।आखिर आम जनमानस इस अत्याचारी अमानवीय सरकार से न्याय कैसे पाए तो इसका एक ही उपाय आज के वक्त में दिखाई देता है और वह है लोक सभा 2024 के चुनाओँ में इन्हे सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा तब जाकर देश की 99% आबादी चैन का सांस ले सकेगी।जन चौपाल में उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया और यह दृढ़ निश्चय किया कि 2024 के लोक सभा चुनाव में हम सभी मिलकर भाजपा को सभी सीटों पर हराएंगे।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X