—Advertisement—

सन्न रह गईं पीएम साने ताकाइची, जब डोनाल्ड ट्रंप ने पूछा- ‘हमें पर्ल हार्बर की जानकारी क्यों नहीं दी?’ देखें VIDEO

Author Picture
Published On: March 20, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

वाशिंगटन में जापानी PM साने ताकाइची के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान हमलों पर सहयोगियों को सूचित न करने के सवाल पर पर्ल हार्बर का विवादित मजाक कर सबको चौंका दिया. ट्रंप ने तंज कसते हुए पूछा, “सरप्राइज के बारे में जापान से बेहतर कौन जानता है?” उन्होंने स्पष्ट किया कि गोपनीयता के कारण ही ईरान की 50% सैन्य क्षमता तबाह हो सकी. ट्रंप ने मध्य-पूर्व में अतिरिक्त सैनिक भेजने से भी साफ इनकार कर दिया है.

Zoom

ट्रंप की हरकत से जापानी पीएम सकते में आ गई.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बेबाक और विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. ओवल ऑफिस में जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने दूसरे विश्व युद्ध की त्रासदी ‘पर्ल हार्बर’ का जिक्र कर सबको हैरान कर दिया. यह वाकया तब हुआ जब एक जापानी पत्रकार ने 28 फरवरी को ईरान पर हुए अमेरिकी हमलों के बारे में सहयोगियों को सूचित न करने पर सवाल पूछा था.

जब पत्रकार ने पूछा कि जापान जैसे सहयोगियों को भरोसे में क्यों नहीं लिया गया तो 79 वर्षीय ट्रंप ने जवाब दिया कि अमेरिका ने बहुत घातक हमला किया और सरप्राइज बनाए रखने के लिए किसी को नहीं बताया. इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री ताकाइची की ओर मुड़कर तंजिया लहजे में कहा, “सरप्राइज के बारे में जापान से बेहतर कौन जानता है? आपने मुझे पर्ल हार्बर के बारे में क्यों नहीं बताया था, ओके?” इस टिप्पणी के बाद कमरे में गहरी खामोशी छा गई. ट्रंप ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि इसी सरप्राइज की वजह से अमेरिका ने ईरान की 50% से अधिक सैन्य क्षमता को उम्मीद से ज्यादा तबाह कर दिया.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X