—Advertisement—

सद्गुरु देव महाप्रभु के जन्म उत्सव पर विहंगम योग संत समाज द्वारा गढ़वा में आध्यात्मिक एवं सेवा का भव्य आयोजन

Author Picture
Published On: February 27, 2026

—Advertisement—

सद्गुरु देव महाप्रभु के जन्म उत्सव पर विहंगम योग संत समाज द्वारा गढ़वा में आध्यात्मिक एवं सेवा का भव्य आयोजन

गढ़वा, 26 फरवरी 2026: अनंत श्री सदगुरु देव महाप्रभु की असीम कृपा से, आज गुरुवार, 26 फरवरी 2026 को, सद्गुरु पद उत्तराधिकारी संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज एवं वंदनीय भाभी मां के सुपुत्र अक्षर देव महाराज जी के जन्म उत्सव के पावन अवसर पर गढ़वा जिले के नगर ऊंटारी प्रखंड में विहंगम योग संत समाज द्वारा एक अत्यंत प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस भव्य आयोजन का नेतृत्व मातृशक्ति और युवा शक्ति ने किया, जिन्होंने श्री सद्गुरु सदाफलदेव ज्ञान निकेतन स्कूल के 60 बच्चों के बीच महाप्रभु के स्वागत गान, मंगल गान, प्रार्थना और स्वर्वेद दोहों का पाठ किया। बच्चों को महाप्रभु की ज्ञान की धारा से जोड़ते हुए उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान से समृद्ध किया गया।

कार्यक्रम की एक विशेष बात यह रही कि सभी ने मिलकर केक काटकर, आरती, वंदना और शांति पाठ किया। गुरु की कृपा से, जरूरतमंद बच्चों के बीच उपयोगी सामग्री का वितरण भी किया गया, जो उनकी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होगी। बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ, सभी ने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

इस सफल कार्यक्रम के पीछे झारखंड की मंत्री एवं अनीता दीदी, जिला के अक्षय कोष प्रभारी नागेंद्र विश्वकर्मा, जिला महिला स प्रभारी मीना दीदी, जिला स पत्रिका प्रभारी बबीता दीदी, प्रखंड के युवा प्रभारी उज्जवल श्रीवास्तव भैया जी, उपदेष्टा शकुंतला दीदी जी, रामानुज सिंह भैया जी, सर्वजीत जी, विमलेश भईया जी, और सभी मातृ शक्तियों एवं प्यारे बच्चों का अथक प्रयास और समर्पण रहा।

अक्षर फाउंडेशन के तत्वावधान में संपन्न हुए इस कार्यक्रम ने बच्चों के जीवन में ज्ञान और सेवा का प्रकाश फैलाया। विहंगम योग संत समाज ने पूजनीय माता जी एवं वंदनीय भाभी मां जी के चरणों में इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कोटि-कोटि नमन अर्पित किया।

यह आयोजन सद्गुरु महाप्रभु की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने और समाज सेवा के प्रति विहंगम योग संत समाज की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X