—Advertisement—

सड़क हादसे में दंपति मौत के बाद अनाथ हुए बच्चों के मदद के लिए समाज सेवी (संजय सिंह गोंड धुर्वे) ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ।

Author Picture
Published On: October 25, 2024

—Advertisement—

सड़क हादसे में दंपति मौत के बाद अनाथ हुए बच्चों के मदद के लिए समाज सेवी (संजय सिंह गोंड धुर्वे) ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ।

दुद्धी,सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली निवासी दम्पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए ग्राम प्रधान सहित अन्य कई समाजसेवियों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं।

इसी क्रम समाजसेवी संजय कुमार सिंह गौंड़ धुर्वे ने गुरुवार की शाम पीड़ित के घर जाकर ₹5000 का नगद सहयोग राशि दिया गया तथा खाने-पीने के सामान में दाल,चावल,तेल,प्याज ,आलू इत्यादि समेत अन्य सामग्री उपलब्ध कराई।अनाथ हुए बच्चों के बीच जाकर समाजसेवी संजय कुमार गौड़ धुर्वे भी भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इन अबोध,अनाथ हुए बच्चों के सहयोग की पूरी कोशिश करूंगा।

बता दें कि एक सड़क हादसे अनाथ बच्चों की मां मीना देवी की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी उसके बाद बीएचयू के ट्रामा सेंटर में इलाज के दरम्यान पिता संजय शर्मा की मृत्यु ने बच्चों के सिर से मां -बाप का साया छीन गया। सड़क हादसे से अनाथ हुए बच्चों के लिए कोइ भी मदद संजीवनी से कम नही है।उनके दर्द की कोई दवा नही है।हालांकि बहुत लोगो ने तन मन धन से सहयोग कर दरियादिली दिखाई है।

इस मौके पर रामविचार गौतम, संदीप भारती, मनोज भारती,बाबूराम प्रजापति, मोहन पनिका, हरे कृष्णा गौतम, मुख्य देव बौद्ध, देव सिंह ओईके, डॉ रामप्रसाद, मुसाफिर चौहान सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

संवाददाता – रवि कुमार सिंह-(दुद्धी/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) – (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X