संवाददाता- उमेश कुमार भारती -(छत्तरपुर/पलामू/झारखण्ड)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE

छतरपुर: छतरपुर थाना क्षेत्र के सड़मा गांव के 30 वर्षीय राजकुमार यादव, पेशे से ट्रेलर चालक, की रायपुर में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार सुबह जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे गांव में मातम छा गया।
ग्रामीणों के अनुसार राजकुमार यादव लंबे समय से ट्रेलर चालक का कार्य कर रहे थे। बीते 21 सितंबर को वे ट्रेलर लेकर साइट की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में झपकी आने से गाड़ी खड़ी वाहन से जा टकराई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार सुबह करीब 9 बजे शव गांव लाया गया, जहां अंतिम संस्कार श्मशान घाट में किया गया। मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।
शव पहुंचने पर राजद के अनुमंडलीय अध्यक्ष लवलेश प्रसाद यादव, शिल्दाग पंचायत के मुखिया उमेश यादव, रामविलास यादव, बलराम सिंह, प्रमोद ठाकुर, रविंद्र यादव, सुनील उरांव, ओमप्रकाश यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को सांत्वना दी।










