—Advertisement—

,

संपूर्ण समाधान दिवस में 51 मामले आए सामने 04 मामलों का हुआ निस्तारण। 

Author Picture
Published On: September 7, 2024

—Advertisement—

संपूर्ण समाधान दिवस में 51 मामले आए सामने 04 मामलों का हुआ निस्तारण।

दुद्धी, सोनभद्र। शनिवार को दुद्धी तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नवागत एसडीएम निखिल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।इस दौरान भूमि विवाद सहित अन्य मामलों के कुल 51 जनशिकायती पत्र आये जिसमें 3 मामलें का निस्तारण मौके पर तथा 1 मामले का निस्तारण टीम भेज कर करवाया गया।शेष 47 मामलों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश संबंधितों को दिए गए। एसडीएम निखिल यादव ने कहा कि फरियादियों के शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही संबंधित विभाग के अधिकारी ना करे अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी,तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार,सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल,सीओ पिपरी अमित कुमार,बीडीओ दुद्धी राम विशाल चौरसिया, बीडीओ म्योरपुर हेमंत सिंह, एबीएसए महेंद्र मौर्या सहित अन्य विभागों के अधिकारी व दुद्धी सर्कल के थानाध्यक्ष एवम कर्मचारी मौजूद रहे।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X