—Advertisement—

संतोष ट्रॉफी 2025 टीम चयन में भेदभाव की जांच के लिए समिति गठित

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Jammu Kashmir Santosh Trophy Football Team Selection: संतोष ट्रॉफी 2025 के लिए जम्मू-कश्मीर टीम चयन में भेदभाव के आरोपों पर अनुराधा गुप्ता की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय समिति बनी, सात दिन में रिपोर्ट देगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कश्मीर फुटबॉल टीम

जम्मू: जम्मू और कश्मीर सरकार ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता संतोष ट्रॉफी 2025 के लिए जम्मू-कश्मीर की फुटबॉल टीम के चयन की प्रक्रिया की जांच के लिए समिति का गठन किया है. जम्मू कश्मीर खेल परिषद ने संतोष ट्रॉफी के लिए राज्य की फुटबॉल टीम का चयन किया था, लेकिन जम्मू क्षेत्र में टीम के चयन पर भेदभाव करने के आरोप लगाए गए जिसके कारण प्रदर्शन भी हुए.

खेल मंत्री सतीश शर्मा ने टीम चयन की समयबद्ध और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है. भाजपा ने जम्मू क्षेत्र के साथ भेदभाव का आरोप लगाया और उनके इस्तीफे की मांग की थी.

सरकार की तरफ से बुधवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि इस मामले में समयबद्ध तरीके से तथ्यों का पता लगाने के लिए नौ सदस्यीय समिति के गठन को मंजूरी दे दी गई है.

इस समिति की अध्यक्षता युवा कल्याण एवं खेल विभाग की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता करेंगी. आदेश में कहा गया है कि समिति को चयन प्रक्रिया की विस्तृत जांच करने, निष्कर्षों के आधार पर सिफारिशें देने और सात दिन के अंदर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है.

आरोपों के अनुसार संतोष ट्रॉफी के लिए जम्मू कश्मीर की टीम में चुने गए 20 खिलाड़ियों में से केवल एक ही जम्मू क्षेत्र से है, जबकि बाकी सभी खिलाड़ी कश्मीर से हैं.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X