—Advertisement—

‘शैतान’ के खौफ से थर-थर कांपा बॉक्स ऑफिस, इतने करोड़ पर फिल्म ने कर लिया कब्जा

Author Picture
Published On: March 24, 2024

—Advertisement—

नई दिल्ली. अजय देवगन की सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘शैतान’ की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म में आर माधवन की खलनायकी छा गई है. बॉक्स ऑफिस पर पिछले 16 दिनों से ‘शैतान’ का डंका बज रहा है और हर दिन फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. कुछ दिनों पहले ही ‘शैतान’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े को पार किया है. जानिए अजय देवगन और आर माधवन की ‘शैतान’ ने 16वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है.

आर माधवन और अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं और तीसरे हफ्ते में फिल्म की एंट्री हो चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर ‘शैतान’ का खाता 14.75 करोड़ से खुला था. पहले हफ्ते फिल्म की 79.75 करोड़ की शानदार कमाई हुई. इसके बाद दूसरे हफ्ते ‘शैतान’ ने 34.55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

देशभर में 120 करोड़ के पार हुई ‘शैतान’
‘शैतान’ ने तीसरे शुक्रवार यानी 15वें दिन को देशभर में 2.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. वहीं. 16वें दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबकि, अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ने तीसरे शनिवार को देशभर में 4.3 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया है. इस तरह भारत में अब तक फिल्म की टोटल कमाई 120.95 करोड़ रुपये हो चुकी है.

पहले हफ्ते ही फिल्म ने वसूल लिया बजट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘शैतान’ को बनाने में मेकर्स ने सिर्फ 60 से 65 करोड़ रुपये खर्च किए थे और कमाल की बात है कि पहले हफ्ते ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत वसूल चुकी है. आर माधवन और अजय देवगन की ‘शैतान’ 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तब से लेकर आज तक इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस अपनी मजबूत पकड़ बनाकर रखी है.

पर्दे पर शैतान बनकर छा गए आर माधवन
‘शैतान’ में आर माधवन और अजय देवगन के अलावा ज्योतिका और जानकी बोदीवाला ने अहम भूमिका निभाई है. दरअसल, ये फिल्म गुजराती मूवी वश का रीमेक है. इसका निर्देशन विकास बहल ने किया है. फिल्म में आर माधवन ने विलेन का रोल निभाया है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है. उन्होंने इससे पहले इतना खूंखार किरदार पर्दे पर कभी नहीं निभाया था.

Tags: Ajay Devgn, Bollywood news, Box Office Collection, Entertainment news., R Madhavan

Related News

https://www.capitolmedical.com.ph/wp-content/

https://www.mededuinfo.com/themes/

https://pai-pps.iaingorontalo.ac.id/wp-content/

https://sbus.org.br/wp-content/

http://www.medytox.com/-/demo-slot/

https://pai-pps.iaingorontalo.ac.id/wp-content/themes/slot-demo/

https://rtp-slot-online-dan-volatilitas.powerappsportals.com/

https://live-sdy.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://spadegaming.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://bo-judi-togel.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://slot-seabank.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://slot-pulsa.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://bonus-new-member.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://sweet-bonanza.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://pgsoft.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://slot-ovo.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://bocoran-admin-slot.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://trik-slot-gacor.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://starlight-princess.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://mahjong-ways-1-dan-2.powerappsportals.com/

Home
Facebook
Telegram
X