नई दिल्ली: इंटरनेशनल डांस डे के मौके पर एक्ट्रेस शेफाली शाह ने सोशल मीडिया पर खूब समां बांधा. उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सत्या’ के सुपरहिट गाने ‘सपने में मिलती है’ पर एक बिंदास डांस वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैन्स को पुराने दिन याद आ गए. वीडियो में शेफाली एकदम बेफिक्र होकर मस्ती में झूमती नजर आ रही हैं. उन्होंने पीच कलर का कैजुअल को-ऑर्ड सेट पहना है और उनके मूव्स देखकर लग रहा है कि वो वाकई गाने को एन्जॉय कर रही हैं. उन्होंने कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा कि वो ‘डांस लाइक नोबडी इज वाचिंग’ वाली बात को काफी सीरियसली लेती हैं. 1998 की फिल्म ‘सत्या’ का यह गाना शेफाली और मनोज बाजपेयी (भीकू म्हात्रे) पर फिल्माया गया था, जिसे आज भी लोग उतना ही पसंद करते हैं. राम गोपाल वर्मा की इस फिल्म ने अंडरवर्ल्ड की कहानी को बड़े पर्दे पर यादगार बना दिया था. शेफाली, जिन्होंने ‘हसरतें’ से अपना सफर शुरू किया था, आज अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए पहचानी जाती हैं.नई दिल्ली: इंटरनेशनल डांस डे के मौके पर एक्ट्रेस शेफाली शाह ने सोशल मीडिया पर खूब समां बांधा. उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सत्या’ के सुपरहिट गाने ‘सपने में मिलती है’ पर एक बिंदास डांस वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैन्स को पुराने दिन याद आ गए. वीडियो में शेफाली एकदम बेफिक्र होकर मस्ती में झूमती नजर आ रही हैं. उन्होंने पीच कलर का कैजुअल को-ऑर्ड सेट पहना है और उनके मूव्स देखकर लग रहा है कि वो वाकई गाने को एन्जॉय कर रही हैं. उन्होंने कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा कि वो ‘डांस लाइक नोबडी इज वाचिंग’ वाली बात को काफी सीरियसली लेती हैं. 1998 की फिल्म ‘सत्या’ का यह गाना शेफाली और मनोज बाजपेयी (भीकू म्हात्रे) पर फिल्माया गया था, जिसे आज भी लोग उतना ही पसंद करते हैं. राम गोपाल वर्मा की इस फिल्म ने अंडरवर्ल्ड की कहानी को बड़े पर्दे पर यादगार बना दिया था. शेफाली, जिन्होंने ‘हसरतें’ से अपना सफर शुरू किया था, आज अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए पहचानी जाती हैं.
—Advertisement—
शेफाली शाह ने सत्या का गाना किया रीक्रिएट, ‘सपने में मिलती है’ पर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल


—Advertisement—

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More










