—Advertisement—

शूटिंग के दौरान समुद्र में डूबने से एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन, इडंस्ट्री में पसरा मातम

Author Picture
Published On: March 29, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

शूटिंग के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत हो गई. तालसरी बीच पर समुद्र में उतरने के दौरान वह डूब गए, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके.

ख़बरें फटाफट

Zoom

शोक में इडंस्ट्री

नई दिल्ली. बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन हो गया है. खबरों के मुताबिक, वह शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए थे.

कोलकाता से सामने आई जानकारी के अनुसार, अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी ओडिशा के तालसरी बीच पर शूटिंग कर रहे थे. इसी दौरान वह समुद्र में उतर गए और अचानक पानी में डूब गए. मौके पर मौजूद टेक्नीशियनों ने उन्हें बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

43 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

बताया जा रहा है कि वह शो ‘भोले बाबा पार करेगा’ नाम के सीरियल की शूटिंग कर रहे थे. इस सीरियल के लिए दीघा के पास तालसरी समुद्र तट पर गए हुए थे. रविवार को शूटिंग के दौरान ही यह हादसा हुआ. उनकी उम्र 43 साल बताई गई है. राहुल को गंभीर हालत में दीघा जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

1 घंटे तक पानी में नहीं मिल पाए थे एक्टर

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, शूटिंग खत्म हो चुकी थी. लेकिन राहुल शूटिंग के बाद समुद्र में उतर गए और उसी दौरान वह अचानक वह पानी में डूब गए.तकरीबन एक घंटे तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया, काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल में ले जाया गया था. शो में उनके जेट्ठू का किरदार निभाने वाले भास्कर बनर्जी ने बताया कि पूरी टीम तालसरी में शूटिंग के लिए गई हुई थी. 3 बजे पैकअप भी हो गया था. लेकिन निकलने से पहले ही खबर मिली कि राहुल समुद्र में डूब गए हैं.

बता दें कि भास्कर ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि करीब आधे घंटे बाद उन्हें ये दुखद खबर मिली कि राहुल अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. उन्होंने ये भी साफ किया कि इस घटना में किसी भी तरह का नशा या इंटॉक्सिकेशन जैसी कोई बात सामने नहीं आई है. यह हादसा अचानक हुआ और किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया. उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Home
Facebook
Telegram
X