—Advertisement—

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने पर पूर्व विधायक पुत्र हुआ गिरफ्तार।

Author Picture
Published On: December 18, 2024

—Advertisement—

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने पर पूर्व विधायक पुत्र हुआ गिरफ्तार।

(दुद्धी) कोतवाली क्षेत्र में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पूर्व विधायक हरि राम चेरों के बेटे मंगलम चेरों को दुद्धी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पीड़िता ने 27 नवंबर 2024 को थाना दुद्धी में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि मंगलम चेरों निवासी गड़दरवा, थाना हाथीनाला ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धारो में 115(2), 352, 351(3), 64(2)एम बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलम चेरों को दबोचा। गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आरोप पर आरोपी पक्ष का जवाब।

मंगलम के छोटे भाई यतेंद्र चेरों ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए दावा किया कि यह एक साजिश है। यतींद्र ने कहा,16 नवंबर को मंगलम दुद्धी बाजार में बकाया पैसा लेने गया था, जहां कथित पीड़िता और उसके भाई-भाभी ने मंगलम के साथ मारपीट की।

यतेंद्र चेरो का आरोप है कि पीड़िता पहले भी उनके परिवार पर झूठे मामले दर्ज करवा चुकी है।

पुलिस ने दर्ज किए थे मुकदमे

मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था ।आरोपी पक्ष की शिकायत पर भी बीएनएस धारा 309(4), 115(2) के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया था।

संवाददाता – रवि कुमार सिंह-(दुद्धी/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) – (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X