Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भले ही अपनी फिल्मों के लिए जानी जाती हों, लेकिन असल पहचान उन्हें उनके बेबाक बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट्स ने दिलाई है. करियर के शुरुआत से ही वह अपने बेबाक अंदाज से फैंस का दिल जीत रही हैं.
फिल्मों में एक्टिंग से मचा देती हैं तहलका (फोटो एआई से बनी हैं. )
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं. विवादों से तो उनका पुराना नाता रहा है.अपने करियर में कई हिट दे चुकी हसीना ने खुद से उम्र में छोटे पॉलिटिशन संग शादी रचाई है.
आज यानी 9 अप्रैल को स्वरा अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर नजर डालते हैं उनके उन विवादों पर, जिनकी वजह से वह खूब सुर्खियों में रहीं. स्वरा ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाईं. हालांकि ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ जैसी बड़ी फिल्मों में उनकी मौजूदगी जरूर रही.
बेबाकी से बनाई पहचान
स्वरा भास्कर अपने पति फहाद अहमद के साथ पोज देते हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @reallyswara)
लेटर ने तो मचा दिया था बवाल
फिल्म ‘पद्मावत’ रिलीज होने के बाद स्वरा ने निर्देशक संजय लीला भंसाली को एक ओपन लेटर लिखा था. इसमें उन्होंने फिल्म के जौहर सीन को लेकर सवाल उठाए थे. उनके इस लेटर के बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई और उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा. साल 2018 में भारतीय सेना को लेकर किए गए एक ट्वीट ने भी बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था. स्वरा के इस बयान पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और उन्हें जमकर ट्रोल किया गया.
बता दें कि स्वरा ने अपने हर किरदार से खूब वाहवाही लूटी है. लेकिन अब काफी समय से वह एक्टिंग से दूर हैं. अपने किरदारों में भी वह जान फूंक देती हैं. सोशल मीडिया पर तो वह अक्सर अपनी राय रखती हैं, जिसके बाद वह विवादों में आ जाती हैं.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें


