—Advertisement—

‘वोट के लिए ईगो जगाते हैं’ राजनीति पर खेसारी लाल यादव का तंज, बिहार वासियों से एकजुट होने की अपील

Author Picture
Published On: March 23, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

बिहार के 114वें स्थापना दिवस पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक प्रभावशाली पोस्ट साझा किया है. उन्होंने बिहारी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने की पुरजोर मांग करते हुए राजनीति और मीडिया पर तीखा कटाक्ष किया. खेसारी ने कहा कि नेताओं को केवल चुनाव के समय बिहारियों की याद आती है, जबकि भाषा और सम्मान के मुद्दे पर वे पीछे हट जाते हैं. उन्होंने दुनिया भर में बसे बिहारियों से ‘ब्रांड बिहार’ की नई छवि बनाने और एकजुट होने की अपील की है, ताकि राज्य की अस्मिता को सही पहचान मिल सके.

ख़बरें फटाफट

Zoom

खेसारीलाल यादव का बड़ा बयान वायरल.

नई दिल्ली: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक ऐसा सोशल मीडिया पोस्ट किया है, जिसने पूरे इंटरनेट पर हलचल मचा दी है जो बिहार के 114वें स्थापना दिवस के मौके पर खास अहमियत रखती है. खेसारी ने न सिर्फ बिहारियों को बधाई दी, बल्कि एक बहुत ही गंभीर मुद्दा उठाते हुए ‘बिहारी भाषा’ को संवैधानिक दर्जा दिलाने की मांग भी छेड़ दी है. उन्होंने बड़े ही साफ शब्दों में कहा कि आज दुनिया के हर कोने में बिहारी मौजूद हैं और जो पलायन कभी मजबूरी रहा होगा, अब उसे बिहार की असली ताकत में बदलना चाहिए. खेसारी लाल यादव का मानना है कि बिहारियों को अब अपनी ‘ब्रांडिंग’ पर ध्यान देना होगा, क्योंकि आज की दुनिया दिखावे यानी कॉस्मेटिक चीजों की हो चुकी है, जबकि बिहारी स्वभाव से सादगी पसंद होते हैं और दिखावे को ढोंग समझते हैं.

खेसारी ने अपने पोस्ट में बिहार की राजनीति पर भी तीखा तंज किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि राजनेता चुनाव के समय तो बिहारियों की भावनाओं और उनके ‘ईगो’ को जगाकर संसद या विधानसभा तक पहुंच जाते हैं, लेकिन जब बात बिहारी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने या उसे सही सम्मान दिलाने की आती है, तो सब बहाने बनाने लगते हैं. खेसारी ने यह भी कहा कि बिहार की जो इमेज राज्य के बाहर बनाई गई है, उसे बदलने की सख्त जरूरत है. उन्होंने मीडिया को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिहार को सिर्फ एक्सपेरिमेंट या मजे लेने का सेंटर नहीं समझना चाहिए, बल्कि अब दुनिया को ‘ब्रांड बिहार’ की असली तस्वीर दिखाने का समय आ गया है.

खेसारी लाल की एकजुट होने की अपील
अंत में खेसारी लाल ने सभी बिहारियों से एकजुट होने की अपील की और कहा कि हमें खुद पर गर्व करना सीखना होगा, चाहे हम बिहार के अंदर हों या बाहर. उनका मानना है कि अगर सभी बिहारी एक सुर में खड़े हो जाएं, तो वो दिन दूर नहीं जब गैर-बिहारी लोग भी गर्व के साथ बिहार दिवस मनाएंगे और दुनिया को बताएंगे कि उनकी जिंदगी में एक बिहारी का क्या योगदान है. खेसारी के इस बेबाक पोस्ट को फैंस का जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है और लोग विकास के साथ-साथ अपनी कल्चरल पहचान के लिए भी एकजुट होने की बात कर रहे हैं. यह पोस्ट सिर्फ एक शुभकामना मैसेज नहीं, बल्कि बिहार के मान-सम्मान के लिए एक नई बहस की शुरुआत जैसा लग रहा है.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X